रामगढ़वा ।देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व तेजधार चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Nov 21, 2025 - 06:48
Updated: 8 months ago
0 78
रामगढ़वा ।देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस व तेजधार चाकू के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई में बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक आरोपी को देशी कट्टा, दो कारतूस व एक तेजधार चाकू के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में यह संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना पीएसआई अमित राज,सशस्त्र बल एवं चौकीदारों की टीम भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी कही घटना का अंजाम देने के फिराक में था, जिसें मौके पर आरोपी को इसे दबोचा लिया गया हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा में गस्ती अभियान में सुगौली थाना क्षेत्र के नौवका टोला निवासी अवधेश साह,पिता नवल साह की तलाशी की गई तो एक देशी कट्टा,दो जिंदा कारतूस, एवं एक तेजधार चाकू के साथ बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुएं उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User