सीतामढ़ी :- बाजपट्टी के बनगांव बाजार में हुई छापेमारी, बजाज कंपनी की स्टिकर, गैलन में रखा केमिकल खाली बोतल पुलिस ने किया बरामद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ जिले के विभिन्न बाजारों में ब्रांडेड कंपनियों की नाम वाली नकली सामानों की बिक्री बढ़ाने लगी है। जिसको लेकर जिले के बाजपट्टी के बनगांव बाजार में बजाज कंपनी की नकली तेल बेचने के सिलसिले में छापेमारी की गई। छापेमारी में बजाज कंपनी के संयोजक रंजीत कुमार सिं......

Nov 22, 2025 - 19:08
Updated: 8 months ago
0 9
सीतामढ़ी :- बाजपट्टी के बनगांव बाजार में हुई छापेमारी, बजाज कंपनी की स्टिकर, गैलन में रखा केमिकल खाली बोतल पुलिस ने किया बरामद

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ जिले के विभिन्न बाजारों में ब्रांडेड कंपनियों की नाम वाली नकली सामानों की बिक्री बढ़ाने लगी है। जिसको लेकर जिले के बाजपट्टी के बनगांव बाजार में बजाज कंपनी की नकली तेल बेचने के सिलसिले में छापेमारी की गई। छापेमारी में बजाज कंपनी के संयोजक रंजीत कुमार सिंह के अलावा पुलिस बल शामिल थे। उन्होंने कहां की गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई। जिसमें लाल बिहारी के घर से बजाज कंपनी की भरा बोतल 136 पीस,तेल का खाली बोतल स्टीकर लगा 520 पीस,कंपनी का स्टीकर 120 सीट और 5 लीटर गैलन में रखा कच्चा तेल जब्त किया गया है।उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।इसमें अन्य पुलिस बल भी शामिल थे।

 

जानकारी के मुताबिक बजाज कंपनी के कर्मी  को गुप्त सूचना मिली थी की बाजपट्टी थाना क्षेत्र बनगांव बाजार में बजाज कंपनी का डुप्लीकेट तेल बनाया जा रहा है।

 जिसके बाद कंपनी के कर्मियों के द्वारा उसका सत्यापन किया गया था। और बाजपट्टी थाने को सूचित किया गया। बाजपट्टी थाना अध्यक्ष अमृत कुमार पाल ने बताया बाजपट्टी पुलिस के द्वारा कंपनी के कर्मी के द्वारा संबंधित जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान बजाज कंपनी जैसा डब्बा तेल और स्टीकर को बरामद किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User