सीतामढ़ी :- 26 नवम्बर को किसान तथा ट्रेड यूनियनों का समाहरणालय मार्च

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ संयुक्त किसान मोर्चा तथा ट्रेड यूनियन संगठनों की संयुक्त बैठक किसान सभा कार्यालय में प्रो दिगम्बर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।  बैठक में संयुक्त संगठनों के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 26 नवम्बर को किसान संगठनों तथा ट्रेड यूनियन का सीतामढी समाहरणालय पर संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार किसान-मजदूरों के खिलाफ कारपोरेट तथा बडे पूंजीपतियों के ......

Nov 22, 2025 - 19:10
Updated: 8 months ago
0 8
सीतामढ़ी :- 26 नवम्बर को किसान तथा ट्रेड यूनियनों का समाहरणालय मार्च

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ संयुक्त किसान मोर्चा तथा ट्रेड यूनियन संगठनों की संयुक्त बैठक किसान सभा कार्यालय में प्रो दिगम्बर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

बैठक में संयुक्त संगठनों के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत 26 नवम्बर को किसान संगठनों तथा ट्रेड यूनियन का सीतामढी समाहरणालय पर संयुक्त प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि केंद्र सरकार किसान-मजदूरों के खिलाफ कारपोरेट तथा बडे पूंजीपतियों के हित में नीतियां बना रही है। किसानो के बडे संघर्ष के बाद सरकार तीन काला कृषि कानून वापस लिया परन्तु उस समझौते को आजतक लागू नही किया गया। उल्टे किसान- मजदूर विरोधी कृषि विपणन तथा श्रम शक्ति नीति लाने की साजिश हो रही है। सरकार मोर्चा के साथ किये गये समझौता को अविलंब लागू करे,एमएसपी सीटू+50%पर कानून बनाये, बिजली बिल वापस ले,भूमि अधिग्रहण में 2013 के कानून पर अमल किया जाए।लोकतांत्रिक तथा मजदूर हितैषी 44 कानून की वापसी हो।

बिहार में एपी एमसी कानून की वापसी हो, बाढ, वर्षा, तूफान से बर्बाद फसलों की क्षति के विरूद्ध मुआबजा भुगतान के साथ किसानों की कर्ज माफी हो,जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाई जाए।बिहार में गन्ना का मूल्य 8सौ रू क्विंटल घोषित हो।

इन सारे सवालों पर किसान तथा ट्रेड यूनियन के संयुक्त प्रदर्शन के साथ समाहर्ता को मांग पत्र सौंपा जायगा।

प्रदर्शन शंकर चौक कर्पूरी स्मारक स्थल डूमरा से समाहरणालय तक जायगा।

बैठक को किसान नेता प्रो आनन्द किशोर, जयप्रकाश राय, बैधनाथ हाथी, मदन राय, ट्रेड यूनियन लीडर दिनेशचन्द्र द्विवेदी, मो मुरतुजा खान, किसान नेता सुरेश बैठा, संजय कुमार, श्री प्रकाश पूर्वे, बासुदेव दास, नवीन कुमार सिंह, के के चौधरी, इन्दल कुमार सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User