सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच की मांग बढ़ने लगी, जिसको लेकर रेलमंत्री एवं स्थानीय स्थानीय सांसद को पत्र भेजा गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच की मांग अब बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच नहीं होना एक अटपटा सा लग रहा है, इस ट्रेन में एसी कोच की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। जिसको लेकर आम लोगों के साथ केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका व कैट के सचिव आलोक कुमार ने रेलमंत्री .......

Nov 22, 2025 - 19:11
Nov 23, 2025 - 15:46
 0  9
सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच की मांग बढ़ने लगी, जिसको लेकर रेलमंत्री एवं स्थानीय स्थानीय सांसद को पत्र भेजा गया

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच की मांग अब बढ़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने कहा कि अमृत भारत ट्रेन में एसी कोच नहीं होना एक अटपटा सा लग रहा है, इस ट्रेन में एसी कोच की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। जिसको लेकर आम लोगों के साथ केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका व कैट के सचिव आलोक कुमार ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद देवेश चन्द्र ठाकुर को पत्र लिखकर जहां अमृत भारत ट्रेन का सीतामढ़ी से सातों दिन परिचालन की मांग किया है, वही इस ट्रेन की स्पीड बढ़ाने एवं एसी कोच लगाने की मांग रखी है। जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अमृत भारत का सीतामढ़ी से सातों दिन परिचालन किया जाना चाहिए। वहीं अमृत भारत से आनन्द बिहार या दिल्ली का सफर 14 से 15 घंटे में पूरा होना चाहिए। अमृत भारत पुल पुश तकनीक से तैयार है और गति सीमा 110 से 130 किलोमीटर की है। वहीं सीतामढ़ी से चलने वाली अमृत भारत की समय सारिणी सुधारी जाए ताकि दिल्ली सुबह 5 बजे ट्रेन पहुंचे। साथ ही यात्रियों की सुविधा का ख्याल करते हुए अमृत भारत ट्रेन में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के एसी कोच की सुविधा प्रदान की जाए। इस मांग को अशोक सोनी, पंकज गोयनका, डॉ महावीर ठाकुर, जनार्दन भरतिया, गणेश सिकारिया, डॉ रमण कुमार ठाकुर, रामप्रवेश प्रसाद, मदन प्रसाद समेत अधिकांश यात्री चाहते हैं कि स्वयं या परिवार के साथ एसी कोच में सफर करें। ट्रेन पर चढ़ने वाले हर वर्ग के यात्री होते हैं, वहीं सुरक्षा व निजता का भी विषय रहता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0