सीतामढ़ी :-- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांति पूर्ण मतदान संपन्न

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढी(सुरसंड) :~ सुरसंड विधान सभा क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में शन्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया । लोक तंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया।सुबह से ही सभी बूथो पर महिला, पुरुष, एवं नवजवान मतदाताओं की लाइन लगी रही। सभी बूथो पर प्रसाशनिक करी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार कोई बाद विवाद व हिंसक झरप नही हुई। शांति पूर्वक लोगो ने मतदान किया। सुबह सात.....

Nov 12, 2025 - 12:30
Updated: 8 months ago
0 7
सीतामढ़ी :-- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शांति पूर्ण मतदान संपन्न

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढी(सुरसंड) :~ सुरसंड विधान सभा क्षेत्र में प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर प्रखंड क्षेत्र में शन्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हो गया । लोक तंत्र के इस पर्व में मतदाताओं ने जमकर मतदान किया।सुबह से ही सभी बूथो पर महिला, पुरुष, एवं नवजवान मतदाताओं की लाइन लगी रही। सभी बूथो पर प्रसाशनिक करी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार कोई बाद विवाद व हिंसक झरप नही हुई। शांति पूर्वक लोगो ने मतदान किया। सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान शाम तब तक मतदान होता रहा जब तक मत को दान करने वाले मतदाता लाइन में लगे रहे। मतदान को लेकर जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी । सड़को पर सन्नटा छाया रहा । जबकि भारत नेपाल बॉडर पूरी तरह सील रहा । एसएसबी के जवान बॉडर पर पूरी तरह चौकन्ना रहे ।सुरसंड विधान सभा क्षेत्र के सुरसंड प्रखंड के 15 पंचायत व नगर पंचायत एक में कुल मतदाताओ की संख्या 146723 है । जिसमे महिला 68125 हजार वही पुरुष मतदाता की संख्या 78593 है। पुपरी प्रखंड मे कुल 11 पंचायत व एक नगर परिषद है। जिसमे कुल मतदाता की संख्या 116211 है l जिसमे महिला मतदाता की संख्या 54880, पुरुष मतदाता की संख्या 61330 है l चोरौत प्रखंड मे सात पंचायत है, जिसमे कुल मतदाता की संख्या 52902 है, जिसमे महिला मतदाता की संख्या 24431व पुरुष मतदाता की संख्या 20470 है l प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कृष्णा राम ने बताया कि अभी तक पूर्ण लगभग 20 रिपोर्ट प्रोजाटिंग ऑफिसर नहीं दिये अभी तक 72.96 प्रतिशत कि रिपोट आ गया है l

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User