सीतामढ़ी :- चुनावी महापर्व में बढ़-चढ़ कर शामिल हुए युवा मतदाता

सागर कुमार,चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूर) सीतामढ़ी :- लोकतंत्र के महापर्व में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने विकास और रोजगार के लिए मतदान करने की बात कही। शहर के गणेश टॉकीज रोड निवासी जलेश्वर प्रसाद, कौलशी देवी, प्रभात भूषण, ने बताया कि उन्हों.......

Nov 12, 2025 - 12:22
Updated: 8 months ago
0 5
सीतामढ़ी :- चुनावी महापर्व में बढ़-चढ़ कर शामिल हुए युवा मतदाता

सागर कुमार,चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूर)

सीतामढ़ी :- लोकतंत्र के महापर्व में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं ने विकास और रोजगार के लिए मतदान करने की बात कही। शहर के गणेश टॉकीज रोड निवासी जलेश्वर प्रसाद, कौलशी देवी, प्रभात भूषण, ने बताया कि उन्होंने विकास के लिए वोट किया है।

 यह मतदान जात-पात से ऊपर उठकर स्कूल और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए वोट किया। बूथ संख्या 95 पर पहली वार वोट डालने पहुंची अनुराग कुमार, मनोरमा चौधरु, नूपुर चौधरु व रागनी चौधरी ने कहा कि यह उनका पहला विधानसभा चुनाव था।

उनका मानना है कि शिक्षा के साथ-साथ रोजगार भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को वोट करना चाहिए ताकि लोकतंत्र मजबूत बना रहे। रंजीत कुमार ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मैं लोकतंत्र के इस महापर्व का हिस्सा हूं। प्रभु पंडित व सुशीला देवीने इस चुनाव को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने जोर दिया कि ऐसे नेता का चयन होना चाहिए जो युवाओं के हित में सोचे और पलायन रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए। सुशील कुमार ने कहा कि सरकार को रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तेजी से काम करना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User