नेपाल से भारत में प्रवेश करते 2 कामगारों को एसएसबी ने पकड़ा

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

रक्सौल।अनिल कुमार। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 17 वीं बटालियन, पंटोका के अंतर्गत सीमा स्तम्भ संख्या 105/11 कंगली नाका पॉइंट से दो भारतीय कामगार नेपाल से भारतीय सीमा में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे,

जिन्हें 'बी' कम्पनी सेनुवारिया के इंस्पेक्टर सुमित कुमार सिंह के दिशा-निर्देश पर नाका पार्टी द्वारा पकड़ा गया और पूछताछ कर के अग्रिम कार्यवाही हेतु नेपाल सशस्त्र बल 13 वीं वाहिनी सबैठवाँ कैम्प के जवान ओम बहादुर अपगेई व सुमन राज भंडारी को सुपुर्द कर दिया गया।

पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान  पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना के कुर्सी बरवा निवासी स्वर्गीय शिवरतन राम के 50 वर्षीय पुत्र जोगिंदर राम व इजायत शेख के 15 वर्षीय पुत्र सफी अहमद के रूप में हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User