भारतीय क्षेत्र से नेपाल में प्रवेश करते एक संदिग्ध युवक को एसएसबी ने लिया हिरासत में

Mar 30, 2025 - 16:58
0 0


घोड़ासहन पूर्वीचम्पारण: भारतीये सीमा से नेपाल में प्रवेश कर रहे एक संदिग्ध युवक को एसएसबी ने शनिवार की दोपहर बॉर्डर क्षेत्र से हिरासत में ले लिया , पूरा मामला जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गाँव के नजदीक जियालाल घाट का  है,उक्त युवक लॉक डाउन के दौरान बॉर्डर सील के क्रम बॉर्डर क्रॉस कर रहा था।

जिसे नाका पर तैनात जवानों ने हिरासत में ले लिया , पूछताछ के क्रम में उक्त युवक ने अपना पहचान नेपाल के बारा जिले के सिमरौनगढ़ थाना क्षेत्र के कचोरवा गाँव निवासी अली राज बताया है उसने बताया कि वह अपने सससुराल ढाका के हरनाथा आया था, वह आपस अपने घर लौट रहा था,बरहाल एसएसबी के जवानों ने उसे गहन पूछताछ करने के बाद हिरासत में लिए गये युवक को बिजबनी करोनटाइन में भेज दिया दिया है।

पूरे मामले की जानकारी देते एसएसबी अथमोहान के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बतलाया कि उक्त युवक बॉर्डर सील के दौरान ग्रामीण रास्ते से नेपाल सीमा में घुसने का प्रयाश कर रहा जिसे पकड़कर गहन जाँच पड़ताल किया गया,आवश्यक पूछताछ के बाद बिजबनी करोनटाइन सेंटर में शिफ्ट किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User