सुगौली: अगस्त महीने के अनलिमिटेड डिनर ड्रा कार्यक्रम में बिजलीकर्मियों का सम्मान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: अगस्त महीने के अनलिमिटेड डिनर ड्रा के कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर सुगौली विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर श्री दुर्गानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं स्थानीय लोकप्रिय समाजसेवी एवं एयरफोर्स से रिटायर्ड ऑफिसर नंदकिशोर यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु था शहर के सभी बिजलीकर्मियों का सम्मान, जिन्हें मसाला रेस्टोरेंट के ऑनर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राजन बरनवाल द्वारा सम्मा......

Sep 06, 2025 - 07:52
Updated: 10 months ago
0 8
सुगौली: अगस्त महीने के अनलिमिटेड डिनर ड्रा कार्यक्रम में बिजलीकर्मियों का सम्मान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: अगस्त महीने के अनलिमिटेड डिनर ड्रा के कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस खास अवसर पर सुगौली विद्युत विभाग के जूनियर इंजीनियर श्री दुर्गानंद जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं स्थानीय लोकप्रिय समाजसेवी एवं एयरफोर्स से रिटायर्ड ऑफिसर नंदकिशोर यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम का केंद्र बिंदु था शहर के सभी बिजलीकर्मियों का सम्मान, जिन्हें मसाला रेस्टोरेंट के ऑनर एवं प्रसिद्ध समाजसेवी राजन बरनवाल द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जैसे सीमा पर हमारे जवान देश की रक्षा के लिए परिश्रम करते हैं, उसी प्रकार हमारे बिजलीकर्मी भी दिन-रात अथक मेहनत करते हैं। चाहे विपरीत मौसम हो या कठिन परिस्थितियाँ, ये कर्मचारी लगातार हमारे लिए बिजली की सेवा सुनिश्चित करते हैं, जिससे हम सब चैन की नींद सोते हैं और अपने दैनिक कार्य आराम से कर पाते हैं। राजन बरनवाल ने कहा कि बिजलीकर्मियों की सेवा भी किसी योद्धा से कम नहीं है, क्योंकि वे हमारे जीवन की सहजता और सुविधा की नींव हैं। इसी कारण उन्होंने निर्णय लिया कि ऐसे सोल्जर्स को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है और उनकी मेहनत को अधर में नहीं छुटने देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में बिजलीकर्मियों के सम्मान के साथ ही एक भव्य सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी उपस्थित जनों ने मिलकर एहसास किया कि समाज में हर एक पेशे की अपनी एक गरिमा और महत्ता होती है। इस प्रकार का आयोजन न केवल सम्मान की भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। सुगौली के इस आयोजन ने यह संदेश भी दिया कि जनता और विभागीय कर्मचारी मिलकर ही विकास और सेवा की बेहतर मिसाल कायम कर सकते हैं। इस कार्यक्रम ने सभी को प्रेरित किया कि अपने-अपने कार्य में निरंतर परिश्रम और निष्ठा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User