सुगौली: प्रखंड की बदहाल स्थिति : सड़क और कटाव की समस्या बनी बड़ी चुनौती - अजय झा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को आज भी कच्ची और जर्जर सड़कों पर चलने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं, नदी के लगातार कटाव की समस्या का भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। विगत वर्षों में नदी कटाव से विस्थापित हुए अनेक परिवारों को आज तक घर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण वे किसी तरह अपना जी.......

Sep 06, 2025 - 17:30
Updated: 10 months ago
0 10
सुगौली: प्रखंड की बदहाल स्थिति : सड़क और कटाव की समस्या बनी बड़ी चुनौती - अजय झा

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: प्रखंड क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को आज भी कच्ची और जर्जर सड़कों पर चलने को विवश होना पड़ रहा है। वहीं, नदी के लगातार कटाव की समस्या का भी अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। विगत वर्षों में नदी कटाव से विस्थापित हुए अनेक परिवारों को आज तक घर उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिसके कारण वे किसी तरह अपना जीवन-यापन कर रहे हैं। सड़कों की जर्जर हालत के कारण आम लोगों को रोज अपने जीवन को जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। इस स्थिति को लेकर जन सुराज के भावी प्रत्याशी अजय झा ने बगही और बहुअरी गांव का दौरा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं और अब तक चुने गए जनप्रतिनिधि इनके समाधान में असफल रहे हैं। अजय झा ने विधायक की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाए और कहा कि क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का निराकरण अब तक नहीं हो पाया है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने दावा किया कि जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद जन सुराज को सुगौली विधानसभा में सुनिश्चित सफलता दिला रहा है। उन्होंने कहा, जनता के लिए संघर्ष करना और क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। मैं डोर-टू-डोर जाकर सभी लोगों से मिल रहा हूँ और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में कदम उठाऊंगा। अजय झा ने यह भी जोड़ा कि बड़ी संख्या में लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं और मिल रहे व्यापक समर्थन से यह साबित होता है कि आने वाले समय में सुगौली विधानसभा में परिवर्तन निश्चित है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User