सुगौली : राजा हीरो ऑटोमोबाइल प्रोपराइटर राजा भैया ने मैकेनिक को सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन को लेकर पुरुस्कृत किया

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली (पू. च.) — प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ताजबाबू चौक पर स्थित राजा हीरो ऑटोमोबाइल्स शोरूम में इस महीने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मैकेनिक राम विकास को सम्मानित किया गया। शोरूम के प्रोपराइटर मो. इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया ने उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी की सराह.......

Aug 08, 2025 - 19:55
Updated: 9 months ago
0 19
सुगौली : राजा हीरो ऑटोमोबाइल प्रोपराइटर राजा भैया ने मैकेनिक को सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन को लेकर पुरुस्कृत किया

मेहनती मैकेनिक को साइकिल इनाम, राजा हीरो शोरूम में खुशी का माहौल
अमरुल आलम की रिपोर्ट

सुगौली (पू. च.) — प्रखंड के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ताजबाबू चौक पर स्थित राजा हीरो ऑटोमोबाइल्स शोरूम में इस महीने का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले मैकेनिक राम विकास को सम्मानित किया गया। शोरूम के प्रोपराइटर मो. इरशादुल्लाह उर्फ राजा भैया ने उनकी मेहनत, लगन और ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें साइकिल भेंट की।

राजा भैया ने कहा कि यह इनाम केवल एक उपहार नहीं, बल्कि उनके समर्पण का सम्मान है। उन्होंने बताया कि शोरूम में हर मेहनती कर्मचारी को उसका हक़ दिया जाता है और उनके कार्य को कभी अनदेखा नहीं किया जाता। “जब टीम जीतती है, तभी परिवार बनता है,” उन्होंने जोड़ा।

राजा हीरो ऑटोमोबाइल्स न केवल अपने वर्कर्स को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करता है, बल्कि उत्कृष्ट कार्य के लिए समय-समय पर पुरस्कृत भी करता है। प्रोपराइटर वर्कर्स को घूमने-फिरने का अवसर भी देते हैं, ताकि उनका मनोबल बढ़े।

राजा भैया एक सफल व्यवसायी होने के साथ-साथ समाजसेवी भी हैं, जो समय-समय पर गरीब और असहाय लोगों की मदद करते रहते हैं। उन्होंने कहा, “आज मैं जिस मुकाम पर हूं, वह मेरे सभी वर्कर्स भाइयों की ईमानदारी और मेहनत का नतीजा है।”

सम्मान समारोह के मौके पर शोरूम का पूरा परिवार मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User