सुगौली : मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जदयू प्रदेश द्वारा आयोजित बीएलओ 2 की बैठक हुई संपन्न 

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली (पू. च.) नगर के विशुनपुरवा रोड स्थित सरगम सिनेमा हॉल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से BLO 2 बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जदयू प्रदेश कार्यालय के आदेश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग के उद्देश्य से हुई, जिसमें संदेश दिया गया कि “किसी मतदाता का.....

Aug 08, 2025 - 19:53
Updated: 9 months ago
0 18
सुगौली : मतदाता पुनरीक्षण को लेकर जदयू प्रदेश द्वारा आयोजित बीएलओ 2 की बैठक हुई संपन्न 

अमरुल आलम की रिपोर्ट

सुगौली (पू. च.) नगर के विशुनपुरवा रोड स्थित सरगम सिनेमा हॉल में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से BLO 2 बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जदयू प्रदेश कार्यालय के आदेश पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग के उद्देश्य से हुई, जिसमें संदेश दिया गया कि “किसी मतदाता का नाम कटे नहीं और कोई मतदाता छूटे नहीं”

बैठक में पर्यवेक्षक के रूप में नंदकिशोर चौधरी मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष मंजू देवी, जदयू के भावी प्रत्याशी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सतीश कुमार, विधानसभा प्रभारी (सुगौली) सुरेश प्रसाद गुप्ता, विधानसभा प्रभारी (नरकटिया) संजीव पटेल, प्रखंड अध्यक्ष (सुगौली) अरविंद सिंह कुशवाहा, प्रखंड अध्यक्ष (रामगढ़वा) बबलू साह, विशु्त्री रामशरे पासवान, विशु्त्री सदस्य मो. साबिर, प्रखंड जदयू महासचिव शिवपूजन पटेल, नगर अध्यक्ष (सुगौली) उपेंद्र शाह सहित विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष, सभी बीएलओ-2 सदस्य और जदयू कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User