सीतामढ़ी :- गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह द्वारा गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी - दिल्ली स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर किए रवाना
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा ज्यों ही पुनौरा धाम में आयोजित माता जानकी की भव्य मंदिर कार्यक्रम स्थल से दिन के 2: 40 बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में माध्यम से हटी झंडी दिखाई गईं, त्यों ही भारत माता की जय की उद्घोषणा मात्र से पूरा स्टेशन परिसर गुंजायमान हो हुआ। यह पल स्टेशन.......
-- गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी से दिल्ली उद्घाटन स्पेशल सीतामढ़ी से तकरीबन 14:,40 बजे खुली।
-- अगले रविवार से यह ट्रेन सीतामढी से 14047 तथा रविवार को दिल्ली से 14048 नंबर की ट्रेन बनकर साप्ताहिक परिचालन करेगी।
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी :- गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह द्वारा ज्यों ही पुनौरा धाम में आयोजित माता जानकी की भव्य मंदिर कार्यक्रम स्थल से दिन के 2: 40 बजे सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी सीतामढ़ी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की वीडियो कांफ्रेंसिंग में माध्यम से हटी झंडी दिखाई गईं, त्यों ही भारत माता की जय की उद्घोषणा मात्र से पूरा स्टेशन परिसर गुंजायमान हो हुआ। यह पल स्टेशन पर मौजूद उन लोगों के लिए बड़े ही सुनहरा और खुशी की पल बना रहा जब गृह मंत्री द्वारा झंडी दिखाकर अमृत भारत ट्रेन को रवाना किया गया। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रक्सौल - नरकटियागंज - गोरखपुर - लखनऊ - कानपुर - गाजियाबाद के रास्ते सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य अत्याधुनिक एवं विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । जिले वासियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों की लंबे समय से उठ रही मांग को देखते इस ट्रेन की परिचालन कराई जा रही है।

जिसे गृह एवं साहकारिता मंत्री, भारत सरकार अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी और दिल्ली के मध्य चलने वाली अमृत भारत ट्रेन के परिचालन का शुभारंभ कर मानो स्थानीय लोगों पर एक गहरा और सुखद प्रभाव छोड़े है। ट्रेन परिचालन के दौरान स्टेशन पर मौजूद स्थानीय लोगों में सीतामढ़ी कोट बाजार निवासी राजेश सुंदरका, आलोक कुमार, सूरज कुमार ने अपनी अपनी भक्तव्य जारी कर देश के यशस्वी गृह मंत्री को इस ट्रेन की परिचालन पर बधाई और धन्यवाद किया है।

इस तरह अपने गंतव्य को प्रस्थान करेगी :-
गाड़ी सं. 05599 सीतामढ़ी - दिल्ली उद्घाटन स्पेशल सीतामढ़ी से 14:30 बजे खुलकर 15:15 बजे बैरगनिया, 16:10 बजे रक्सौल, 17:15 बजे नरकटियागंज, 18:20 बजे बगहा, 19:55 बजे सिसिवा बाजार, 20:30 बजे कप्तानगंज, 21:30 बजे गोरखपुर, 22:45 बजे बस्ती, 00:35 बजे गोंडा, 03:40 बजे लखनऊ, 06:00 बजे कानपुर सेंट्रल, 09:10 बजे टुंडला एवं 12:15 बजे गाजियाबाद रूकते हुए 14:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इस तरह साप्ताहिक नियमित चलेगी ट्रेन :-
सीतामढ़ी से शुक्रवार को रवाना होने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब एक साप्ताहिक ट्रेन बन कर सीतामढ़ी से चलेगी। यह ट्रेन 14048 नंबर की ट्रेन बनकर सीतामढ़ी से प्रत्येक रविवार की रात्रि के 22:15 में से प्रस्थान करेगी, जो बैरगनिया 22:42, रक्सौल 0010, सिकटा 00:40, नरकटियागंज 01:20, बगहा 02:30, पनियहवा पासिंग करते हुए सिसवा बाजार 03:36, काफतानगंज 04:06, गोरखपुर 05:25, बस्ती 07:20, गोंडा जंक्शन 08:45, बाराबंकी पासिंग करते हुए लखनऊ चारबाग 11: 25, कानपुर सेंट्रल 13:50, टूंडला 17:25, गाजियाबाद 21: 27, में रुकते हुए दिल्ली जंक्शन रात्रि के 22:40 में पहुंच कर विराम देगी।

यह ट्रेन पुनः प्रत्येक रविवार को दिल्ली से 14047 नंबर की ट्रेन बनकर दिन के 14: 00 प्रस्थान करेगी, जो लखनऊ रात्रि के 22:10, गोरखपुर सुबह के 04:00, नरकटियागंज 07:15, रक्सौल 08:10, बैरगनिया 09:15 तथा सीतामढ़ी सुबह के 10:45 में पहुंचेगी।
इस रेल खंड के बीच बसे लोगों के लिए अमृत भारत ट्रेन एक महानगर की लाइफलाइन साबित होगी। इस रेल खंड से जुड़े व्यापारियों के लिए व्यापार में सीधा महानगर से जुड़ सकेंगे, महंगाई पर लगाम लग सकने की संभावना जताई जा रही है।

कितने होंगे कोच:-
इस ट्रेन में कुल 22 डब्बा होंगे, जिसमे 2 एसएलआर, 11 स्लीपर, 8 जेनरल तथा एक पेंट्रीकार खानपान की कोच मौजूद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)