सीतामढ़ी :- रक्षा बंधन के अवसर पर 9 और 10 अगस्त को सभी निगम की बसों में महिलाएं और लड़कियां कर सकेंगी फ्री बस यात्रा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,, सीतामढ़ी ब्यूरो,, सीतामढ़ी :- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। इस बार इस रिश्ते में मिठास घोलने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक सराहनीय पहल की है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा इत्यादि शहरों के लिए परिवहन प्रमंडल की सभी......

Aug 08, 2025 - 17:59
Updated: 9 months ago
0 4
सीतामढ़ी :- रक्षा बंधन के अवसर पर 9 और 10 अगस्त को सभी निगम की बसों में महिलाएं और  लड़कियां कर सकेंगी फ्री बस यात्रा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे,,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

सीतामढ़ी :- रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनत्व का प्रतीक है। इस बार इस रिश्ते में मिठास घोलने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने एक सराहनीय पहल की है। सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, दरभंगा इत्यादि शहरों के लिए परिवहन प्रमंडल की सभी सरकारी बसों में 9 और 10 अगस्त को महिलाओं, लड़कियों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी।

यह विशेष सुविधा केवल बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अपनी बसों में लागू होगी। यह सुविधा (अंडरटेकिंग) नियंत्राधीन बसों में उपलब्ध नहीं होगी।

परिवहन प्रमंडल सीतामढ़ी के क्षेत्रीय प्रतिष्ठान अधीक्षक रामानंद सिंह के साथ डुमरा सरकारी बस स्टैंड के समय पाल ज्ञानेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि इस सुविधा का उद्देश्य यह है कि महिलाएं बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने भाइयों के पास जाकर राखी का पवित्र बंधन निभा सकें।

क्षेत्रीय कार्यालय यथा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर एवं पूर्णिया से विभिन्न मार्गों पर निगम की बसों का परिचालन किया जा रहा है। निगम की बसों में 65% सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है।

सीतामढ़ी - मुजफ्फरपुर प्रमंडल के सभी सरकारी निगम की बसों में सुविधा मिलेगी। इससे महिला यात्रियों को सीतामढ़ी, बैरगनिया, रूनी सैदपुर, मुजफ्फरपुर पटना, सहित अन्य जगहों पर जाने में सहूलियत होगी।

यह पहला अवसर है प्रमंडलों ने संयुक्त रूप से रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात दी है। अनुमान है कि इन दो दिनों में हजारों महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी।

9 और 10 अगस्त को यह सेवा बिहार के सभी 6 परिवहन प्रमंडल के 19 प्रतिष्ठानों पर लागू रहेगी। इसको लेकर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक ने पत्र भी जारी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User