सीतामढ़ी ;- अमृत भारत ट्रेन परिचालन पर ट्रेन के लोको पायलट को बुके देकर किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो, सीतामढ़ी :- भारत सरकार के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत की नई ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर सीतामढ़ी जंक्शन पर केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कै.......

Aug 08, 2025 - 17:57
Updated: 9 months ago
0 7
सीतामढ़ी ;- अमृत भारत ट्रेन परिचालन पर ट्रेन के लोको पायलट को बुके देकर किया गया सम्मानित

सागर कुमार, चम्पारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,

सीतामढ़ी :- भारत सरकार के गृह मंत्री व सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत की नई ट्रेन को वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के अवसर पर सीतामढ़ी जंक्शन पर केन्द्रीय रेलवे रेलयात्री संघ एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी के पूर्व सदस्य आलोक कुमार ने ट्रेन को विदाई दी। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने ट्रेन के लोको पायलट अमित कुमार राम और सह लोको पायलट रामचन्द्र महतो को जानकी उद्भव व सीतामढ़ी के मुख्य धार्मिक स्थानों की तस्वीर मोमेंटो के रूप में देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने कहा कि आज के ऐतिहासिक अवसर पर अमृत भारत की नई ट्रेन के परिचालन से जहां दिल्ली से सीतामढ़ी के बीच आवागमन और सुगम होगा, वहीं सीतामढ़ी में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक नीतीश्वर कुमार सिंह, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, डीसीआई राजेश रंजन श्रीवास्तव, आशीष हिसारिया समेत बड़ी संख्या में रेलवे पदाधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद थे।रण टुडे, ,, सीतामढ़ी ब्यूरो,,

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User