सुगौली: चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस सतर्क मोड में, छपवा चौक पर चला वाहन जांच अभियान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। शनिवार को थाना क्षेत्र के छपवा चौक पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसआई......

Oct 18, 2025 - 16:49
Updated: 7 months ago
0 4
सुगौली: चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस सतर्क मोड में, छपवा चौक पर चला वाहन जांच अभियान
सुगौली: चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस सतर्क मोड में, छपवा चौक पर चला वाहन जांच अभियान

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रहा है। शनिवार को थाना क्षेत्र के छपवा चौक पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में एसआई अनुराग कुमार,एसएसबी के जवान तथा अन्य पुलिस बल के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। वाहन जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली तथा चालकों से आवश्यक कागजातों की जांच की। अभियान के दौरान मजिस्ट्रेट रंजित कुमार भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने संपूर्ण कार्रवाई की निगरानी की। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों, शराब या नगदी के अवैध परिवहन को रोकने के लिए लगातार विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। मजिस्ट्रेट रंजित कुमार ने भी कहा कि चुनाव अवधि में प्रशासन की प्राथमिकता कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस प्रशासन का यह अभियान देर शाम तक जारी रहा। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई और जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए, उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई। थाना क्षेत्र में ऐसे अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना जताई गई है, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User