सुगौली: धनतेरस पर सुगौली बाजारों में उमड़ी अपार भीड़

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुगौली सहित आसपास के बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह इतना अधिक था कि मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही......

Oct 18, 2025 - 16:44
Updated: 7 months ago
0 2
सुगौली: धनतेरस पर सुगौली बाजारों में उमड़ी अपार भीड़
सुगौली: धनतेरस पर सुगौली बाजारों में उमड़ी अपार भीड़

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुगौली सहित आसपास के बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिली। त्योहार को लेकर लोगों में उत्साह इतना अधिक था कि मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक खरीदारों की आवाजाही बनी रही। सुगौली मुख्य बाजार,छपवा बाजार, हरदिया, भेड़िहारी और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में भी अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने परंपरागत मान्यता के अनुसार इस शुभ दिन पर धन और समृद्धि के प्रतीक बर्तन,सोना-चांदी, गहने, झाड़ू,बर्तन,एल्युमिनियम के सामान और इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। सुबह से ही दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी, जो देर शाम तक बनी रही। बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं,मोटरसाइकिल,इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल शोरूमों में भी खरीदारों का तांता लगा रहा। त्योहार के अवसर पर बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हर दुकान रंग-बिरंगी झालरों,बल्बों और बिजली की लाइटों से जगमगा उठी थी। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखते ही बनती थी। गुलाब जामुन,लड्डू,बर्फी और रसगुल्ले की बिक्री दिनभर जोरों पर रही। उधर, पटाखा और सजावटी सामान की दुकानों पर भी खरीदारों का तांता लगा रहा। महंगाई के बावजूद लोगों के जोश में कोई कमी नहीं दिखी। दुकानदारों के चेहरों पर भी उत्साह साफ झलक रहा था, क्योंकि दिनभर की तगड़ी बिक्री ने उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी। व्यापारियों ने बताया कि इस बार पिछले साल की तुलना में खरीदारी में वृद्धि हुई है। पूरे बाजार क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। वहीं, शाम होते-होते पूरा बाजार दीपों की रोशनी से नहा उठा और लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए। धनतेरस और दीपावली की इस संयुक्त खुशियों ने न सिर्फ बाजारों की रौनक बढ़ाई बल्कि लोगों के चेहरों पर उत्सव का उल्लास भी बिखेर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User