सुगौली: धनतेरस पर सुगौली में रिभोल्ट इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का शुभारंभ
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुगौली के छपवा बेतिया रोड स्थित पंचायत भवन के समीप रिभोल्ट कम्पनी के इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह एवं समाजसेवी सुधीर .....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: धनतेरस के शुभ अवसर पर शनिवार को सुगौली के छपवा बेतिया रोड स्थित पंचायत भवन के समीप रिभोल्ट कम्पनी के इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ, पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह एवं समाजसेवी सुधीर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और नए शोरूम के उद्घाटन पर उत्साह देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन बेहद उपयोगी और आवश्यक साबित हो रहे हैं। रिभोल्ट जैसी कंपनियां प्रदूषण मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार भी ई-वाहनों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे ग्रामीण इलाकों तक इनका विस्तार हो सके। वहीं पूर्व मुखिया पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि सुगौली जैसे क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बाइक शोरूम खुलना एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल युवाओं को आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। समाजसेवी सुधीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक वाहन ही भविष्य का परिवहन साधन बनेंगे, जो किफायती और पर्यावरण के अनुकूल हैं। इस मौके पर शोरूम संचालक ने बताया कि रिभोल्ट कंपनी की बाइकें पूरी तरह चार्ज होने पर 150 किलोमीटर तक की दूरी तय करने में सक्षम हैं। समारोह में स्थानीय व्यापारी, जनप्रतिनिधि व आमजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने शोरूम में प्रदर्शित नई मॉडल की बाइकों का अवलोकन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)