सुगौली: सुगौली के लाल डॉ. नीरज कुमार को मिला सम्मान, ग्रामीणों ने जताया गर्व

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: नगर पंचायत के भोजनगर में प्रसिद्ध समाजसेवी मोहम्मद आलम के आवास पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव के नागरिकों की ओर से सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली के वरिष्ठ सर्जन डॉ. नीरज कुमार को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. सन्त साह ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद सौदागर ने डॉ. नीरज कुमार, चंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता और इंजीनियर नीतेश कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं मोहम्मद......

Oct 28, 2025 - 15:01
Updated: 6 months ago
0 17
सुगौली: सुगौली के लाल डॉ. नीरज कुमार को मिला सम्मान, ग्रामीणों ने जताया गर्व

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली,पू.च: नगर पंचायत के भोजनगर में प्रसिद्ध समाजसेवी मोहम्मद आलम के आवास पर मंगलवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। गांव के नागरिकों की ओर से सफदरजंग हॉस्पिटल, नई दिल्ली के वरिष्ठ सर्जन डॉ. नीरज कुमार को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. सन्त साह ने किया। इस अवसर पर मोहम्मद सौदागर ने डॉ. नीरज कुमार, चंद्रिका प्रसाद, अनिल कुमार गुप्ता और इंजीनियर नीतेश कुमार को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं मोहम्मद मुख्तारुल हक, मोहम्मद अंसारुल हक, समाजसेवी मोहम्मद लाल बाबू, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि रईशलाल गुप्ता, समाजसेवी इकबाल राय और मोहम्मद इर्शादुल्लाह ने भी डॉ. नीरज को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मोहम्मद आलम ने डॉ. नीरज को मोमेंटो भेंट कर उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. प्रभात कुमार,मोहम्मद मुख्तारुल हक और मोहम्मद इर्शादुल्लाह ने कहा कि डॉ. नीरज ने अपने गांव और आसपास के लोगों को चिकित्सा सेवा देकर समाज में मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। सुगौली कानू टोला निवासी चंद्रिका प्रसाद के सुपुत्र डॉ. नीरज कुमार ने सर्जरी में विशेषज्ञता प्राप्त की है और दिल्ली में रहते हुए भी अपने क्षेत्र के निर्धन एवं असहाय लोगों की निःशुल्क सेवा करते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सुगौली को गर्व है कि ऐसा लाल इस धरती ने दिया है। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद,हजारी प्रसाद,जनक साह, मोहम्मद अकबर अली अधिवक्ता,समीम मियां, मुन्ना साह,चंदन कुमार, राहुल कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। समारोह में क्षेत्रीय एकता और समाजसेवा का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User