सुगौली: पुलिस की बड़ी कामयाबी, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

अमरुल आलम की बात सुगौली, पू.चः स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत चिकनौटा पोखरा के पास एक युवक किसी बड़ी चोरी वार.....

Oct 30, 2025 - 16:08
Updated: 6 months ago
0 3
सुगौली: पुलिस की बड़ी कामयाबी, देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

अमरुल आलम की बात सुगौली, पू.चः स्थानीय थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष अनीश सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के दक्षिणी छपरा बहास पंचायत अंतर्गत चिकनौटा पोखरा के पास एक युवक किसी बड़ी चोरी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की गाड़ी देखते ही संदिग्ध युवक भागने की कोशिश करने लगा,लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तार युवक की पहचान बंजरिया थाना क्षेत्र के गोबरी गांव निवासी खुश मोहम्मद का पुत्र बिट्टू मियां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अनीश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User