सुगौली: सुगौली में बदला चुनावी खेल, चौधरी को मनोज सहनी का समर्थन

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक मोड़ तब आया जब वीआईपी के तत्कालीन प्रत्याशी मनोज सहनी ने जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को खुले मंच से समर्थन देने की घोषणा की। शुक्रवार को आयोजित एक जन......

Oct 31, 2025 - 17:58
Updated: 6 months ago
0 3
सुगौली: सुगौली में बदला चुनावी खेल, चौधरी को मनोज सहनी का समर्थन

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: सुगौली विधानसभा चुनाव में एक बड़ा राजनीतिक मोड़ तब आया जब वीआईपी के तत्कालीन प्रत्याशी मनोज सहनी ने जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को खुले मंच से समर्थन देने की घोषणा की। शुक्रवार को आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कहा कि श्याम किशोर चौधरी सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एक लाख मतों के अंतर से विजयी होंगे। मनोज सहनी ने कहा कि जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी ने नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद वीआईपी सुप्रीमो से मिलकर समर्थन देने का आग्रह किया था। गौरतलब है कि इसी सीट से वीआईपी के प्रत्याशी इंजीनियर शशि भूषण सिंह ने भी नामांकन किया था, किंतु तकनीकी त्रुटि के कारण उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया। इसके बाद पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श के उपरांत वीआईपी सुप्रीमो ने पत्रांक 14830 दिनांक 27.10.25 के तहत श्याम किशोर चौधरी के समर्थन की औपचारिक घोषणा की। घोषणा के बाद महागठबंधन और वीआईपी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी के पक्ष में जुटने लगे। वहीं वीआईपी टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे मनोज सहनी ने पार्टी सुप्रीमो के निर्देशों का पालन करते हुए अपना चुनाव चिन्ह वापस कर दिया और पार्टी की नीतियों पर अडिग रहते हुए पूरे समर्पण से श्याम किशोर चौधरी के प्रचार में लग गए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मनोज सहनी के समर्थन के बाद सुगौली विधानसभा क्षेत्र का चुनावी माहौल पूरी तरह बदल गया है। सहनी के वर्ग और समर्थक तेजी से चौधरी के पक्ष में गोलबंद हो रहे हैं, जिससे अन्य दलों की चिंता बढ़ गई है। अब सुगौली की जनता यह देखने को बेताब है कि महागठबंधन के समर्थन और वीआईपी के साथ आने के बाद श्याम किशोर चौधरी क्या वाकई इस बार निर्णायक बढ़त हासिल कर पाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User