सुगौली: जदयू की शक्ति प्रदर्शन बैठक संपन्न, 2025 चुनाव को लेकर कार्यकर्ता संकल्पित
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च.: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जदयू की अहम बैठक पार्टी कार्यालय में विधानसभा के नेता सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के संकल्प के साथ हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर वि.....
अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च.: सुगौली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को जदयू की अहम बैठक पार्टी कार्यालय में विधानसभा के नेता सुनील सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के सभी प्रमुख जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यकर्ताओं के संकल्प के साथ हुई, जिसमें संगठन को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सुनील सिंह ने कहा कि जदयू की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिनकी मेहनत और एकजुटता की बदौलत पार्टी सभी बूथों पर मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2025 में फिर से नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए सभी लोग पूरी निष्ठा के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में काम करें। उन्होंने कहा कि विकास और सामाजिक न्याय की राजनीति को मजबूत करना ही पार्टी का मूल लक्ष्य है। मीटिंग में कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि “नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं, मुख्यमंत्री थे और मुख्यमंत्री ही रहेंगे।” कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि जदयू का संगठन सुगौली में बेहद मजबूत है और इसे कमजोर समझना किसी की भूल होगी। उन्होंने कहा कि जनता दल यूनाइटेड को नजरअंदाज करके सुगौली में राजनीति करना किसी के लिए संभव नहीं है। बैठक में प्रदेश महासचिव किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ सुनील कुमार सिंह,प्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ महासचिव भाई अली हसन,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सुनील भूषण ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष कबीर पटेल,सुनिल पटेल,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामगढवा सुनिल पटेल,बबलु साह,रामेश्वर पासवान,मनोज सिंह पटेल,तबरेज आलम,रवि पटेल,पद्माकर मिश्रा,राम जन्म पटेल,संजीव सिंह,शाही गिरी,हरेंद्र राम,हफिज मियां,शीवपूजन पटेल,अजीत कुमार साह,दिनेश प्रसाद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने आगामी चुनाव के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0