सुगौली: महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, श्याम किशोर चौधरी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नप के विशुनपुरवा रोड स्थित सरगम मैरेज हॉल कैंपस में शनिवार को जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी के पक्ष में महागठबंधन की ओर से एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीजूल हक ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद यादव ने किया। इस सम्मेलन की विशेषता यह रही कि वीआईपी पार्टी से मिले अधिकृत सम.....

Nov 01, 2025 - 19:09
Updated: 6 months ago
0 5
सुगौली: महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, श्याम किशोर चौधरी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

अमरुल आलम की रिपोर्ट सुगौली, पू.च: नप के विशुनपुरवा रोड स्थित सरगम मैरेज हॉल कैंपस में शनिवार को जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी के पक्ष में महागठबंधन की ओर से एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीजूल हक ने की, जबकि मंच संचालन अरविंद यादव ने किया। इस सम्मेलन की विशेषता यह रही कि वीआईपी पार्टी से मिले अधिकृत समर्थन के बाद रक्सौल जिला वीआईपी अध्यक्ष मनोज सहनी की अगुवाई में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी द्वारा जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी श्याम किशोर चौधरी को दिया गया समर्थन सुगौली विधानसभा में महागठबंधन की एकजुटता का स्पष्ट संदेश है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन मजबूती से मैदान में है और जनता का रुझान भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। सम्मेलन में वीआईपी जिला अध्यक्ष अशोक साहनी, वीआईपी संगठन रक्सौल जिलाध्यक्ष मनोज सहनी, राजद नेता अरविंद यादव,पप्पू यादव,भूखल यादव,खुर्शीद आलम,पूर्व सरपंच रविंद्र साहनी,उपेंद्र साहनी,भाकपा नेता राधा मोहन सिंह,माकपा नेता धनंजय पुरी,माकपा नेता राकेश झा,राजद नेता अखिलेश झा,देवधारी यादव,परवेज आलम,ताराचंद भगत, सहित बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद रहे। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि श्याम किशोर चौधरी एक जमीनी, सरल और संघर्षशील नेता हैं, जिन्होंने हमेशा जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दी है। कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्ण नारों के साथ पूरे वातावरण को जोश से भर दिया। मंच से सुगौली की जनता से अपील की गई कि वे आगामी चुनाव में एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि सुगौली में विकास कार्यों को नई गति मिल सके और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User