रामगढ़वा : आचार संहिता व चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, विदेशी शराब के साथ कारोबारी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा। विधानसभा चुनाव व आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रामगढ़वा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार ........

Nov 02, 2025 - 18:11
Updated: 6 months ago
0 55
रामगढ़वा : आचार संहिता व चुनाव को लेकर शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, विदेशी शराब के साथ कारोबारी और फरार अभियुक्त गिरफ्तार

चम्पारण टूडे, पूर्वी चम्पारण। रामगढ़वा।
विधानसभा चुनाव व आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रामगढ़वा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार की संध्या गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह के नेतृत्व में विशेष गश्ती अभियान चलाया गया। 

अभियान के दौरान पुलिस ने नवकठवा पंचायत स्थित दुकान और घर पर छापेमारी कर विदेशी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अच्छेलाल साह के पुत्र पिन्टू कुमार उर्फ सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को तलाशी में 18 पीस नेपाली (विदेशी) कस्तूरी शराब (लगभग साढ़े पाँच लीटर) बरामद हुई। इसके अलावा, दूसरी गश्ती अभियान के दौरान बेलासपुर निवासी स्वर्गीय गुली चौधरी के पुत्र प्रभू चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न मामलों में फरार अभियुक्त था।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने बताया कि गिरफ्तार शराब कारोबारी के खिलाफ मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं फरार अभियुक्त पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, नवकठवा क्षेत्र में यह कारोबारी पूर्व में भी कई बार शराब के मामलों में जेल जा चुका है, बावजूद इसके उसने शराब की होम डिलीवरी का कारोबार बंद नहीं किया है। उसके खिलाफ रामगढ़वा थाना में कई प्राथमिकी दर्ज हैं।

छापेमारी दल में थाना एएसआई अजीत सिंह, सशस्त्र बल के जवान एवं चौकीदार शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User