सीतामढ़ी :~महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह पैसा - मुकेश सहनी

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ बोखड़ा प्रखंड में-बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कुरहर खेल मैदान में शनिवार को आयोजित एक चुनावी जनसभा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव के प......

Nov 08, 2025 - 21:10
Updated: 8 months ago
0 6
सीतामढ़ी :~महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह पैसा - मुकेश सहनी

~~ कुरहर में वीआईपी प्रमुख ने राजद प्रत्याशी के समर्थन में की जनसभा, कहा— सामाजिक न्याय की सरकार बनाना है जनता का लक्ष्य..

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ बोखड़ा प्रखंड में-बाजपट्टी विधानसभा क्षेत्र के कुरहर खेल मैदान में शनिवार को आयोजित एक चुनावी जनसभा में विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख सह पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन समर्थित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रत्याशी मुकेश कुमार यादव के पक्ष में समर्थन जुटाया। सहनी ने इस दौरान कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और जनसरोकार आधारित सरकार बनाने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनते ही घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरी ईमानदारी से लागू किया जाएगा। सहनी ने बताया कि सरकार बनने पर “माई-बहन योजना” के तहत राज्य की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि वे आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बन सकें महिलाएं। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल साबित होगी।

वीआईपी प्रमुख ने कहा कि महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं के लिए रोजगार सृजन, किसानों को फसल की उचित कीमत, गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा, शिक्षा में सुधार और सामाजिक न्याय की मजबूती को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार ने लंबे समय तक बिहार की जनता को सिर्फ वादों के सहारे ठगा है, लेकिन अब जनता परिवर्तन के मूड में है।

सभा को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार और पूर्व मंत्री इसराईल मंसूरी ने भी संबोधित किया। कन्हैया कुमार ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर बिहार में नौजवानों को रोजगार और किसानों को सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह चुनाव नफ़रत और भेदभाव की राजनीति को हराने का मौका है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User