सीतामढ़ी :~ प्रगति जीविका संकूल संघ की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया लोगो को जागरूक

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(शिवहर) :~ ज़िले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियो द्वारा लोकतंत्र के महापर्व यानि चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। पुरनहिया प्रखंड के प्रगति जीविका संकूल संघ में रैली का आयोजन किया गया जिसमें जीविका डीपीएम अभिनव प्रिय भी पहुंचे। उन्होंने दीदियों के साथ रैली में भाग लिया और दीदि.......

Nov 08, 2025 - 21:11
Updated: 8 months ago
0 4
सीतामढ़ी :~ प्रगति जीविका संकूल संघ की दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाल किया लोगो को जागरूक

~~ जीविका डीपीएम भी हुए शामिल। दीदियों के संग लगाए नारे।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(शिवहर) :~ ज़िले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियो द्वारा लोकतंत्र के महापर्व यानि चुनाव की तैयारी में जुटी हैं। पुरनहिया प्रखंड के प्रगति जीविका संकूल संघ में रैली का आयोजन किया गया जिसमें जीविका डीपीएम अभिनव प्रिय भी पहुंचे। उन्होंने दीदियों के साथ रैली में भाग लिया और दीदियों के संग मतदाता जागरूकता के नारे भी लगाए। रैली कटैया चौक से आसपुर तक गई और मतदाताओं को जागरूक किया। मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक श्याम नारायण ठाकुर मौजूद थे। शिवहर सदर के चमनपुर स्थित उज्जवल जीविका महिला संकूल संघ की दीदियों ने रंगोली बना शपथ लिया एवं घर घर जा कर मतदाताओं को जागरूक किया। मौके पर प्रबंधक संस्था निर्माण एवं क्षमता वर्धन गुलाम कौसर मौजूद थे। वहीं तरियानी प्रखंड के अटकोनी पंचायत के राजडीह गांव में जीविका दीदियों की बेटी ने साइकिल रैली प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुमन कुमार के नेतृत्व में निकाली गई।

पिपराही कुमा पंचायत में क्रांति जीविका महिला ग्राम संगठन की दीदियों ने रंगोली बना कर शपथ लिया एवं मतदान के घर घर जाकर जागरूक किया। डुमरी कटसरी में प्रखंड परियोजना प्रबंधक दीपक पासवान के नेतृत्व में रंगोली, मेंहदी, रैली एवं शपथ कार्यक्रम किया गया। इस दौरान सभी पंचायतों में जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता अभियान चला कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User