सीतामढ़ी :~भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने संभाला जनसंपर्क कार्यक्रम का मोर्चा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी (मेजरगंज) :~  सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर......

Nov 08, 2025 - 21:25
Updated: 8 months ago
0 2
सीतामढ़ी :~भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने संभाला जनसंपर्क कार्यक्रम का मोर्चा

--- एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अनिल कुमार के पक्ष में मांगा समर्थन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी (मेजरगंज) :~  सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल अपने कार्यकर्ताओं के साथ व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी इंजीनियर अनिल कुमार के समर्थन में लोगों से मतदान करने की अपील की।

सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि बिहार में विकास की रफ्तार बनाए रखने के लिए एनडीए सरकार का पुनः आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जीतन राम मांझी, चिराग पासवा के नेतृत्व में एनडीए एकजुट होकर राज्य को खुशहाल और जंगल राज पुनः नहीं आए और राज्य की प्रगति हो जिसे आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

सांसद ने जनसंपर्क के क्रम में मुबारकपुर, चैनपुर, डंगराहा, डुमरी कला, डुमरी खुर्द, बराही, बेलाही जयराम सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर मिलकर भाजपा और एनडीए उम्मीदवार को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में केंद्र और राज्य की संयुक्त सरकारों ने सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। आने वाले समय में बिहार को विकास के नए पथ पर आगे ले जाना एनडीए का लक्ष्य है।

मौके पर अमिताभ गुंजन चुन्नू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमरनाथ, संजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User