सीतामढ़ी :~ सीतामढ़ी के डुमरा हवाई गिल्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगमन पर कड़े सुरक्षा के इंतजाम

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी:~ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आगमन को लेकर जिला प्रशासन रही हाईअलर्ट पर, जहां एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधान मंत्री श्री मोदी चुनावी सभा को संबोधित। इसको लेकर सभा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बं.......

Nov 8, 2025 - 21:32
Nov 9, 2025 - 11:45
 0  3
सीतामढ़ी :~ सीतामढ़ी के डुमरा हवाई गिल्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगमन पर कड़े सुरक्षा के  इंतजाम

-- कार्यकर्ताओं में दिख रहा जोश, महिलाएं भी उत्साह के साथ पहुंच रही डुमरा हवाई अडडा

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी:~ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शनिवार को सीतामढ़ी के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में आगमन को लेकर जिला प्रशासन रही हाईअलर्ट पर, जहां एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में प्रधान मंत्री श्री मोदी चुनावी सभा को संबोधित। इसको लेकर सभा स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।

वहीं दूसरी ओर कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखा जा रहा है। बड़ी संख्या में महिलाएं भी उन्हें देखने सुनने के लिए उत्साह के साथ मैदान की ओर पहुंच रही है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री दरभंगा एयरपोर्ट से हेलीकाप्टर से सीधा डुमरा जिला मुख्यालय स्थित जानकी स्टेडियम मैदान पहुंचेंगे। चुनावी सभा के लिए हवाई अड्डा मैदान में जर्मन हैंगर लगाया गया है।

सभा स्थल के चारों ओर ड्राप गेट के साथ दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। एक-एक व्यक्ति की तलाशी ली जा रही है। इसके बाद ही उन्हें सभा में जाने की अनुमति दी गई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए नौ क्यूआरटी टीम को सक्रिय किया गया है। शनिवार की सुबह से ही शहर में वाहनों के प्रवेश वर्जित कर दिये गये है।

लगामा से डुमरा की ओर वाहन का प्रवेश रोक दिया गया है। इसी प्रकार डुमरा -अमघट्टा रोड व भूपभैरो से होते हुए डीएवी डुमरा की ओर आने वाली सड़क में वाहन का प्रवेश निषेध का बोर्ड लगा दिया गया है। इधर, विश्वनाथपुर से डुमरा की ओर वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है। जबकि बाइपास डुमरा से बड़ी बाजार बाइपास जानेवाले पथ पर वाहनों पर प्रवेश बंद कर दिया गया है। 14 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई। है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0