सीतामढ़ी :~ बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव के मद्देनज़र इंडो-नेपाल बॉर्डर रहेगा सील

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडो-नेपाल बॉर्डर को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए 08 नवंबर की सुबह से लेकर 11 नवंबर 2025 की शाम 6 बजे तक.......

Nov 08, 2025 - 21:34
Updated: 8 months ago
0 5
सीतामढ़ी :~ बिहार विधानसभा चुनाव चुनाव के मद्देनज़र इंडो-नेपाल बॉर्डर रहेगा सील

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी(सुरसंड) :~ बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इंडो-नेपाल बॉर्डर को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए 08 नवंबर की सुबह से लेकर 11 नवंबर 2025 की शाम 6 बजे तक पूर्णतः बंद रखा जाएगा।

उक्त बातो की जानकारी भिट्ठामोड़ एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के कंपनी इंचार्ज सुमित कुमार व भिटठा थानध्यक्ष मनोज कुमार ने संयुक्त रूप में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवैध आवाजाही को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

बताया कि इस अवधि में सीमा के सभी प्रमुख प्रवेश द्वारों में भिट्ठामोड़, नवाही, सुरसंड सीमाई चौकियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सीमावर्ती इलाकों में एसएसबी, पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम गश्त पर रहेगी। साथ ही, स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें।यह निर्णय के दौरान शांतिपूर्ण माहौल और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User