सीतामढ़ी :- छठ पूजा के बाद परदेश लौट रहे प्रवासी यात्रियों को लेकर स्टेशन पर रेल पुलिस की बेहतर व्यवस्था

छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेल पुलिस द्वारा वृहद पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की इंतजाम की गई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर 500-500 यात्रियों की क्षमता वाले तीन अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए थे, जिन्हें शनिवार को हटा दिया गया है। भीड़ को संभालने के.....

Nov 10, 2025 - 08:11
Nov 10, 2025 - 12:04
 0  3
सीतामढ़ी :- छठ पूजा के बाद परदेश लौट रहे प्रवासी यात्रियों को लेकर स्टेशन पर रेल पुलिस की बेहतर व्यवस्था

 छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल तथा राजकीय रेल पुलिस द्वारा वृहद पैमाने पर सुरक्षा व्यवस्था की इंतजाम की गई है। स्थानीय रेलवे स्टेशन के बाहर 500-500 यात्रियों की क्षमता वाले तीन अलग-अलग होल्डिंग एरिया बनाए गए थे, जिन्हें शनिवार को हटा दिया गया है। भीड़ को संभालने के लिए स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्म पर अतिरिक्त बैरिकेडिंग लगाई गई है। रेल्वे सुरक्षा बल और राजकीय रेल पुलिस द्वारा अभी भी रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म, एंट्री-एग्जिट पॉइंट और टिकट काउंटरों पर जवानों की तैनाती भी बढ़ा दी है, वही राजकीय रेल पुलिस द्वारा रेलवे प्लेटफार्म पर यात्रियों के बीच मौजूद है। ट्रेन आगमन के समय रेलवे पुलिस के सहायता से यात्रियों को जल्द और बेहतर तरीके से क्रमबद्ध कर ट्रेन पर चढ़ाना और यात्रियों को उतरने में अपनी भूमिका निभा रहे है।ताकि भगदड़ जैसी स्थिति से बचा जा सके।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर तथा राजकीय रेल थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद ने बताया कि दुर्गा पूजा और दिवाली की भीड़ को सफलतापूर्वक संभालने के बाद, अब छठ पूजा में अपने घर पहुंचे यात्रियों के वापसी परदेश लौटने के दौरान भी पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा, अपने घर से परदेश लौटने वाले"छठ पूजा बारातियों की भीड़ को देखते हुए पर्याप्त संख्या में आरपीएफ और जीआरपी द्वारा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए कुछ अतिरिक्त जीआरपी कर्मियों को भी स्टेशन पर लगाया गया है।" उन्होंने यह भी बताया कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को एक-एक करके ट्रेन में चढ़ाने की व्यवस्था की गई है, ताकि कोच के पास अनावश्यक भीड़ न हो।

उन्होंने ने आगे बताया कि तैनात जवान यह सुनिश्चित करेंगे कि यात्री सुरक्षित रूप से ट्रेन में चढ़ने के बाद ही ट्रेन रवाना हो। पूरे स्टेशन की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे की जा रही है। मुख्य एंट्री और एग्जिट पॉइंट के अलावा, किसी भी आपात स्थिति के लिए अलग से इमरजेंसी एग्जिट पॉइंट भी बनाए गए हैं।

उन्होंने ने बताया कि दिल्ली की ओर जाने वाली जिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ ज्यादा होती है, वे ज्यादातर प्लेटफॉर्म नंबर 1 से ही चलती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि औसतन, स्टेशन पर हर दिन करीब 10 हजार के आसपास यात्री आते हैं।

09 एवं 10 नवंबर को वाया सीतामढ़ी परिचालन होने वाली स्पेशल ट्रेन:-

10 नवंबर 025 को ट्रेन संख्या 05737 नरकटियागंज से न्यू जलपाईगुड़ी के लिए सुबह के 07.00 प्रस्थान करेगी, जो वाया सिकटा, सीतामढी, शिशो, सकरी, सरायगढ़, ललितग्राम

रक्सौल, बैरगनिया, झंझारपुर के रस्ते अपने गंतव्य को जाएगी इस ट्रेन में 1एसी, 2एसी, 3एसी, 3ई ऐसी, स्लीपर व सामान्य कोच होंगे ।

09 एव 10 नवंबर 025 को ट्रेन संख्या 04015 सीतामढ़ी - आनंद विहार शाम 16:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाया बैरगनिया, रक्सौल, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद सिकटा, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा के रस्ते अपने गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में 2एसी, 3एसी, स्लीपर एवं सामान्य कोच होंगे।

09 नवंबर को ट्रेन सं 03044 रक्सौल से हावड़ा के लिए शाम 17:45 में वाया बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, झाझा, जसीडीह, आसनसोल के रस्ते अपने गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में 2एसी, 3एसी, स्लीपर के साथ सामान्य कोच होंगे।

09 नवंबर 025 को ट्रेन संख्या 05579 पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार के लिए शाम 16:30 बजे वाया बनमंखी, मुरलीगंज, दौरम मधेपुरा, सहरसा, गढ़बरुआरी, सुपौल सरायगढ़ निर्मली, घोंघरडीहा, झंझारपुर, सकरी, शीशो, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, सिकटा, नरकटियागंज, बगहा, गोरखपुर, बरेली रोड अपने गंतव्य को जाएगी। इस ट्रेन में सभी कोच 3एसी होंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0