सीतामढ़ी :- महिला कोच में सफर कर रहे एक दर्जन से ज्यादा यात्री गिरफ्तार, बेल पर रिहा
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चलाए गए एक अभियान में 15 लोगो को गिरफ्तार किया गया। ,इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन नरकटियागंज - दानापुर वाया सीतामढ़ी अपनी परिचालन करने वाली 15.......
सागर कुमार, चम्पारण टुडे, (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- स्थानीय रेलवे स्टेशन पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा चलाए गए एक अभियान में 15 लोगो को गिरफ्तार किया गया।
,इस बाबत पूछे जाने पर स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि प्रतिदिन नरकटियागंज - दानापुर वाया सीतामढ़ी अपनी परिचालन करने वाली 15515 सवारी गाड़ी के महिला कोच में चेकिंग अत्याधिक चलाया गया है। उन्होंने बताया कि यह अभियान आरपीएफ एसआई ललित कुमार झा व ब्रिज नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित कर चलाया गया। इस दौरान उक्त ट्रेन के महिला कोच में बैठ सफर कर रहे कुल 15 यात्री को तत्काल गिरफ्तार किया गया। जिन्हें थाना पर लाकर महिला कोच में कभी भी सफर नहीं करने का हिदायत देकर सभी को बेल पर रिहा किया गया है। मौके पर इस अभियान में प्रधान आरक्षी नर्मदेश झा, आरक्षी ललित पासवान, ब्रज कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0