सीतामढ़ी :~ विकसित मिथिला, सशक्त बिहार का सपना मोदी जी करेंगे पूरा — झा....

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)  सीतामढ़ी :~ बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र के खड़का गांव निवासी अविनाश कश्यप ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर मिथिला में उनका स्वागत करते हुए बताते हैं कि मिथिला की पावन धरती आज गर्व और उल्लास से भर उठी, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदर.....

Nov 10, 2025 - 08:15
Updated: 11 months ago
0 3
सीतामढ़ी :~ विकसित मिथिला, सशक्त बिहार का सपना मोदी जी करेंगे पूरा — झा....

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

 सीतामढ़ी :~ बोखड़ा प्रखंड क्षेत्र के खड़का गांव निवासी अविनाश कश्यप ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर मिथिला में उनका स्वागत करते हुए बताते हैं कि मिथिला की पावन धरती आज गर्व और उल्लास से भर उठी, जब देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का दरभंगा एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। प्रधानमंत्री के आगमन से संपूर्ण मिथिला क्षेत्र में उत्साह, उमंग और सम्मान की लहर दौड़ गई।

इस अवसर पर झा अविनाश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कोटि-कोटि धन्यवाद और हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा — “मिथिला क्षेत्र में बीते वर्षों में जो अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं — चाहे वह दरभंगा एयरपोर्ट की स्थापना हो, एम्स दरभंगा की पहल, सड़कों का जाल, आधारभूत संरचना का विस्तार हो या रोजगार सृजन के प्रयास — ये सब आदरणीय प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता और समर्पित नेतृत्व का परिणाम हैं।”

उन्होंने भावुक स्वर में कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आशीर्वाद और जनता के अपार समर्थन से बिहार में एनडीए की सरकार बन रही है, और यह ऐतिहासिक विजय प्रधानमंत्री जी के प्रति जनता के विश्वास, प्रेम और विकास की आस्था का प्रमाण है।

झा अविनाश कश्यप ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने जिस प्रकार उत्तर बिहार, विशेषकर मिथिला क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है, वह सराहनीय और ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में “विकसित मिथिला, सशक्त बिहार” का सपना शीघ्र ही साकार होगा।

दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के स्वागत के दौरान झा अविनाश कश्यप ने कहा — “मिथिला की जनता प्रधानमंत्री जी के स्नेह, संवेदनशीलता और निरंतर विकास प्रयासों के लिए सदैव कृतज्ञ रहेगी।”

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User