सीतामढ़ी :~ रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य, सह भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल के सीतामढ़ी आने पर भव्य स्वागत, जयपुर, रिंगश के लिए ट्रेन के लिए दी गई ज्ञापन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो) सीतामढ़ी :~ रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य को सीतामढ़ी से श्याम बाबा की नगरी रींगस भाया जयपुर हेतु सुपर फास्ट ट्रेन के लिए ज्ञापन और सीतामढ़ी के प्रमुख स्थानों के उद्धृत चित्रों का मोमेन्टो दिया गया। राजस्थान से ही आने वाले भीलवाड़ा के सांसद एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सद.......

Nov 10, 2025 - 08:17
Updated: 8 months ago
0 10
सीतामढ़ी :~ रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य, सह भीलवाड़ा के सांसद दामोदर अग्रवाल के सीतामढ़ी आने पर भव्य स्वागत, जयपुर, रिंगश के लिए ट्रेन के लिए दी गई ज्ञापन

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :~ रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य को सीतामढ़ी से श्याम बाबा की नगरी रींगस भाया जयपुर हेतु सुपर फास्ट ट्रेन के लिए ज्ञापन और सीतामढ़ी के प्रमुख स्थानों के उद्धृत चित्रों का मोमेन्टो दिया गया। राजस्थान से ही आने वाले भीलवाड़ा के सांसद एवं रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य दामोदर अग्रवाल के सीतामढ़ी आने पर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इण्डिया ट्रेडर्स (कैट) के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सुन्दरका की अध्यक्षता में सीतामढ़ी से रींगस के लिए सुपर फास्ट ट्रेन की माँग मिलकर की गई।

 सीतामढ़ी और इसके आस पास के इलाके से बड़ी संख्या में यात्री गोरखपुर, लखनऊ, मथुरा, जयपुर के अलावा खाटू धाम बाबा श्याम का दर्शन करने के लिए रींगस जंक्शन जाते हैं। जिलाध्यक्ष श्री सुन्दरका ने कहा कि सीतामढ़ी की यह भावनात्मक माँग है कि सीतामढ़ी से श्याम बाबा की नगरी रींगस भाया जयपुर हेतु सुपर फास्ट ट्रेन शुरू हो। इस हेतु सीतामढ़ी सांसद देवेशचन्द्र ठाकुर द्वारा माँग की जा रही है। यह सुपर फास्ट ट्रेन सीतामढ़ी से रक्सौल - गोरखपुर - लखनऊ - मथुरा - जयपुर होते हुए रींगस के लिए चले। इस ट्रेन का सफर लगभग 1300 किलोमीटर होगा, जिसे लगभग 15 घण्टे में पूरा किया जा सकता है। सुपर फास्ट ट्रेन रोजाना सीतामढ़ी से रींगस के लिए चले। सांसद श्री दामोदर जी ने आश्वासन दिया कि मैं, सीतामढ़ी से रींगस हेतु सुपर फास्ट ट्रेन की माँग रेलवे मन्त्री, रेलवे स्टैंडिंग कमिटी के समक्ष रखकर शुरू कराने का प्रयास करूँगा। प्रतिनिधिमण्डल में कैट के सचिव आलोक कुमार, कैट व श्याम मन्दिर सीतामढ़ी के सदस्य अशोक सोनी व पंकज कुमार गोयनका, बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद भरतिया एवं नगर परिषद के पूर्व उपसभापति दीपक मस्करा शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User