पताही पूर्वी पंचायत के मुखिया ने कराया सैनिटाइजर छिड़काव
रिपोर्ट संतोष राउत
पताही। प्रखंड क्षेत्र के पताही पूर्वी पंचायत के मुखिया कृष्ण मोहन सिंह के द्वारा सभी वाडो में सैनिटाइजर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों को कोरोना वायरस से निजात मिल सके। मुखिया श्री सिंह ने बताया कि सभी वार्ड में सैनिटाइजर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह छिड़काव पूरे पंचायतों के सभी वाडो में किया जाएगा। सभी वाडो के पंचायत की जनता से अनुरोध किया कि सभी लोग लाक डॉउन का पालन करें और लोगों को कहा कि कोरोना वायरस को लेकर घबराए नहीं सतर्क रहे। जिन लोगों को बुखार, कफ या सांस में तकलीफ की शिकायत है, उन्हें मास्क पहनना चाहिए और तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहिए। कोरोना वायरस को दूर करने में खुद जागरूक रहें और दुसरो को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने बताया कि सैनिटाइजर छिड़काव का कार्य लगतार चलता रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0