पूर्वी चम्पारण के कोरोना संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री
मिठु गुप्ता मोतिहारी
बंजरिया के तीन कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजों की ट्रैवेल हिस्ट्री प्रशासन को मिल गई है। 22 अप्रैल को दोपहर दो बजे मुंबई से बंजरिया के सिंघिया गुमटी एम्बुलेंस से पहुँचे थे ड्राइवर और कैंसर पीड़ित मरीज को लेकर कुल छह लोग। सिंघिया गुमटी पर उतर कर कई दुकानों से समान खरीदने के साथ मछली भी खरीदी थी।
गुमटी पर ही एम्बुलेंस छोड़कर अपने गांव से गाड़ी मंगवाकर गांव चले गए। स्थानीय प्रशासन ने मो. गनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय जटवा में सभी को किया था क्वारेंटाइन। वहीं से शुक्रवार को लिया गया था सैंपल। सभी क्वारेंटाइन सेंटर पर नहीं रह कर चले जाते थे घर। अरेराज के मरीज का ट्रैवेल हिस्ट्री पता किया जा रहा है। चारों कोरोना मरीजों की पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. रिजवान अहमद ने कर दी है।
अपडेट
अरेराज के कोरोना संक्रमित व्यक्ति का ट्रबल हिस्ट्री
6 लोग दिल्ली से इनोबा गाड़ी से चले जो गोरखपुर होते हुए बेतिया होते हुए मंगलपुर के अंदर से प्रवेश किया। जहा से दो लोगो को लाने के लिए अरेराज वार्ड नंबर एक व्यक्ति बाइक ले कर गया और दोनों को अरेराज 23 को लाया। जिसके आने की सूचना मिलते ही प्रशासन तीनो को कोरेण्टिन कर दी। अब कोरोना संक्रमित को मोतिहारी रेफर किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0