रक्सौल नगर परिषद‍ कार्यालय में राशन कार्ड लाभुको के डाटा इंट्री को लेकर हंगामा।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

रक्सौल।अनिल कुमार।   जिन लोगो के पास राशन कार्ड नही है उनलोगों के लिए नगर परिषद‍ कार्यालय में राशन कार्ड लाभुको के डाटा इंट्री का काम चल रहा है।  जिस कारण नगर परिषद‍ कार्यालय में पार्षदों की भीड़ भी काफी जूट रही है।  इसी बीच रविवार को नगर परिषद‍ कार्यालय में कुछ वार्ड के वार्ड पार्षद व उनके समर्थकों की भीड़ जमा हो गयी थी।

मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद‍ कार्यालय में जमा पार्षद सर्वे फॉर्म इंट्री में अपना काम पहले करवा लेना चाहते थे तो कुछ पार्षद यह यह आरोप लगा रहे थे कि इंट्री में अनियमितता हो रही है। इसी दौरान भारी भीड़ जमा हो जाने के कारण हंगामे की स्थिती पैदा हो गयी। इधर, जब इसकी खबर हरैया थाना को लगी तो पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को वहां से हटाया।

इन सब के कारण करीब दो से तीन घंटो तक नगर परिषद‍ में सर्वे फॉर्म की इंट्री का काम बाधित रहा और समाचार लिखे जाने तक कार्य शुरू नहीं हो सका था। डाटा इंट्री ऑपरेटर इस व्यवहार से काफी क्षुब्ध थे और अपने लिए पर्याप्त सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर परिषद‍ के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनंद ने बताया कि कुछ लोग जमा थे, इसलिए पुलिस बुलायी गयी थी। अब स्थिती सामान्य है। वहीं पार्षद प्रतिनिधि प्रो. अखिलेश दयाल ने बताया कि अधिक पार्षद और उनके समर्थकों के आ जाने के कारण थोड़ी अफरातफरी हुयी थी।

पूछे जाने पर हरैया ओपी प्रभारी ध्रुव नारायण प्रसाद ने बताया कि पुलिस टीम को भेज कर स्थिती को नियंत्रित किया गया है। नगर परिषद‍ के अधिकारी के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। लोगो की माने तो पार्षद और उनके प्रतिद्वंदियों की वर्चस्व की लड़ाई में यह स्थिती पैदा हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User