रामगढ़वा : सिगासनी गांव में प्रशासन के समझदारी से तीन वर्ष के बच्चे की जान बची, चिकित्सकीय जांच में स्वास्थ्य है बच्चा

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।

 

 बच्चे का रखवाला भगवान है जाको राखे सांईआं मार सके ना कोय यह कहावत रविवार को सिंगासनी गांव में तीन साल के बच्चे को बचाने में चरितार्थ हुआ है ।यह घटना रामगढ़वा प्रखंड के सिंगासनी गांव की है ।मालूम हो कि सिंगासनी गांव के बूधन ठाकुर का तीन साल का बच्चा रविवार के सुबह खेल-खेल में दो दिवालों के बीच संकीर्ण गली में गिर कर फंस गया।

जिससे परिवार व गांवों में कोहराम मच गया ।बच्चा मुंह के तरफ से दोनों दिवालों के बीच फंस गया था ।दोनों दिवालों के बीच कि दुरी इतना संकीर्ण था कि बच्चा करवट नहीं ले पा रहा था ।गांव वालों ने तुरंत प्रखंड प्रशासन को खबर किया। प्रखंड प्रशासन,पुलिस व डॉ० प्रभारी के पहुंचने के बाद गांव वालों के सहयोग से दिवाल को तोड़ा गया।

तत्पश्चात बच्चा को निकाल कर जान बचाया गया ।बच्चा को निकालने के बाद मौके पर मौजुद पीएचसी के नॉडल पदाधिकारी डॉक्टर प्रहस्त कुमार ने बच्चा को जांच की व बताया कि बच्चा स्वस्थ हैं। मौके पर बीडीओ राकेश कुमार सिंह  ,थाना प्रभारी  संजय कुमार पाठक, मुखिया पति माधो सिंह, रविन्द्र सिंह आदि गांव के सैकड़ों लोग मौजुद थे ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User