रामगढ़वा : चम्पापुर पंचायत में राशन कार्डधारियो के शिकायत पर एमओ व मुखिया ने किया जांच

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

एम० कुमार, रामगढ़वा ।


शिकायत के बाद भी लाभुक को नही मिला राशन,डीलरो की मनमानी की पोल खुली


रामगढ़वा । प्रखंड क्षेत्र के चम्पापुर पंचायत के सगन महतो की पत्नी उर्मिला देवी,सुनिल भंगी  की पत्नी बिंदा देवी,गागुन महतो की पत्नी लालसा देवी,रामविनय महतो आदि ने डीएम के पास आवेदन लिखा जिसमें डीलर ध्रुव प्रसाद पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया हैं। वही उर्मिला देवी ने आवेदन में  शिकायत किया है कि डीलर मेरे राशनकार्ड में 10 यूनिट है पर उनके द्बारा सात ही यूनिट का ही राशन देने की बात कर रहें।


वही लालसा देवी का भी आरोप है कि मशीन में नाम शो नही करने का बहाना बनाकर राशन नही दिया गया हैं।वही पंचायत के मुखिया पति शमशुल जोहा अंसारी के आवेदन की सूचना व हड़कंप मचने से पहले मुखिया द्बारा इस विभाग के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सूचित किया गया।


वही मुखिया एमओ व प्रखंड डीलर उपाध्यक्ष उग्रीम प्रसाद व वाडं सदस्यों ने डीलर के दरवाजे पर जाकर मामले का जांच की।
वही एमओ ने शनिवार को बताया  कि उपस्थित गांव के वाडं सदस्यों के साथ जाकर शिकायत मिले जानकारी संबंधित डीलर से पुछताछ किया तो डीलर द्बारा बताया कि यूनिट के हिसाब से राशन वितरण किया गया हैं।

उनहोने कहा कि राशन कार्डधारियो के पास जितने यूनिट रहेगे उतना ही यूनिट के राशन डीलरों द्बारा वितरण किया जायेगा।पांच किलो का राशन पांच किलो ही मिलेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User