सुगौली में पुलिस टीम ने छापेमारी कर शराब किया बरामद।
सुगौली/पू च:-- नव पदस्थापित थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने रविवार को नगर पंचायत क्षेत्र के बाजार स्थित सब्जी मंडी में जायसवाल मीट दुकान पर छापेमारी कर नेपाली शराब के साथ -साथ विदेशी शराब बरामद किया है
।छापेमारी में थानाध्यक्ष अपने पुलिस बल के साथ शराब कारोबारी के दुकान पर पहुच बंद ताला को खुलवाया और दुकान की जांच -पडताल शुरू किया।टीम को छापेमारी में नेपाली शराब की 36 बोतल लीची का बोतल बरामद किया गया है ।इस छापेमारी के बाद शराब तस्करो मे तथा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
यहां बता दें कि कोरोना महामारी के बीच लॉक डाउन चल रहा है जिसमें शराब कारोबारी मोटी रकम लेकर शराब की बिक्री करने में लगे है।थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि शराब के कारोबारियों पियक्कड़ों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)