एसपी के निर्देश पर किया गया वाहन जांच

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

मझौलिया से राजू शर्मा की रिपोर्ट।


सड़क पर वाहन लेकर निकालिए तो थोड़ा सावधानी बरतिए ।अन्यथा लापरवाही और यातायात नियमों के उल्लंघन पर आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।


अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एसपी के निर्देश पर बेतिया मोतिहारी मुख्य मार्ग नान्होसती चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। ट्रिपल लोडिंग, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, बिना हैमलेट के वाहन चालकों की जांच कर दोषी पाए जाने पर चालान काटा गया।

ड्यूटी के दौरान एस आई अब्दुल हफिज ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान लालसरैया निवासी बिंदेश्वर प्रसाद का पुत्र विकाश कुमार का चालान एक हजार का काटा गया है।  समाचार प्रस्तुत किए जाने तक वाहन जांच की प्रक्रिया जारी थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User