तुरकौलिया :-- प्रखण्ड के हरदिया पंचायत के मजुरहा में हुई मारपीट में दर्ज हुआ केस।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 2

तुरकौलिया :-- प्रखण्ड क्षेत्र के हरदिया पंचायत के मजुराहा में पानी बहाने को लेकर दो गुटों में विवाद हो गई। जिसमे मारपीट हो गई और एक हीं पक्ष की एक महिला समेत पांच लोगों के घायल होने की सूचना है।

इसको लेकर महिला ने रघुनाथपुर ओपी थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमे अपने हीं दर्जन भर पड़ोसियों पर लाठी - डंडों से मारपीट कर घायल कर देने का मामला दर्ज कराया गया है।घायलों का इलाज चिकित्सा केंद्र में कराया गया।

घटना के सम्बन्ध में रघुनाथपुर ओपी थानाध्यक्ष कंचन भास्कर ने बताया कि आवेदिका के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। साथ मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User