तुरकौलिया :-- प्रखण्ड के हड़ताली शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता। कहा मांगे पूरी होने तक हड़ताल रहेगा जारी।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

प्रखण्ड के हड़ताली शिक्षकों ने हड़ताल पर डटे रहने  की रहने की जताई प्रतिबद्धता।

तुरकौलिया:-- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वयक समिति के आह्वान पर नियोजित शिक्षक पिछले 17 फरवरी से लगातार हड़ताल पर हैं। सरकार आंदोलन से बौखला कर शिक्षकों के कार्य दिवस एवं लॉक डाउन अवधि का भी वेतन बंद कर दी है ।

भुखमरी से महरूम राज्य के अबतक 62 शिक्षक काल के गाल में चले गए। परंतु निरंकुश सरकार शिक्षकों के साथ सौतेला व्यवहार करती रही है। उक्त बातें  बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार एवं सरकार के आला अधिकारियों द्वारा आंदोलन को कुचलने के लिए अनेक पत्र निर्गत किए जा चुके है ।

परन्तु आंदोलन कुचलने की नीति के साथ ही शिक्षक दुगुनी उत्साह से अपने आंदोलन पर कायम है। राज्य ,पूर्वी चंपारण और  प्रखंड में सभी शिक्षक हड़ताल पर है।नियोजित शिक्षक सरकार के किसी भी पत्र से डरने वाले नहीं हैं । सम्मानजनक वार्ता एवं मांगों के पूरा किए जाने तक शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User