तुरकौलिया के RLSP कार्यकर्ताओं ने मनाया उपवास दिवस।

Mar 30, 2025 - 16:58
0 3

सत्याग्रह की आस, आओ करें उपवास।

तुरकौलिया :-- रालोसपा सुप्रिमों की घोषणा सत्याग्रह की आस,आओ करें उपवास के तहत प्रखंड के रालोसपा कार्यकर्ताओं ने लाॅक डाउन का पालन करते हुए अपने - अपने दरवाजे पर दो घंटे का सांकेतिक उपवास रखा। अपने आवास पर उपवास कर रहे रालोसपा के किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने कहा कि कोरोना संकट की घड़ी में गरीब,मजदूर,असहाय,लाचार व किसान भाईयों के प्रति बिहार सरकार संवेदनहीन बन गई है।

पुलिस प्रशासन कोरोना योद्धा के रूप में सराहनीय कार्य कर रहे है,परंतु कुछ पुलिस की बर्बरता ने अपनी सभी हदें पार कर दी है। जो हिटलरशाही की याद दिला रही है। किसान बेहाल है परंतु सरकार सिर्फ ख्याली पुलाव पका रही है। ऐसी परिस्थिति में पार्टी कार्यकर्ता सत्याग्रह के रूप में सांकेतिक उपवास कर रही है।

इससे शायद बिहार सरकार संवेदनहीनता की नींद से जग जाए। उपवास सत्याग्रह करने वालों में सुभाष कुशवाहा, ई0 रमेश पासवान, मोजीबुर्रहमान, बैरिस्टर सिंह, सुरत प्रसाद, सेराज अंसारी, राजन कुमार, चंदन चौधरी, नवल अस्थाना,रविंद्र नाथ सिंह, सतीलाल सिंह, राजेश कुमार सहित अन्य लोग रहे।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User