सीतामढ़ी :- ट्रेड यूनियन तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने 20मई के आम हडताल का किया समर्थन

May 10, 2025 - 22:31
0 14
सीतामढ़ी :- ट्रेड यूनियन तथा संयुक्त किसान मोर्चा ने 20मई के आम हडताल का किया समर्थन

-बैठक में सेना के सौर्य का समर्थन तथा सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- संयुक्त केन्द्रीय ट्रेड यूनियन के देश व्यापी आम हडताल के समर्थन में ट्रेड यूनियन संगठनों तथा संयुक्त किसान मोर्चा,सीतामढी की संयुक्त बैठक किसान सभा कार्यालय में हुई।

 बैठक इंटक के दिलीप कुमार पाण्डेय,एटक के महेश झा तथा जन संगठन मंच तथा सीटू के उमेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुई ।

बैठक में 20मई के आम हडताल को सफल बनाने पर विचार किया गया।संयुक्त किसान मोर्चा इस हडताल को पूर्ण समर्थन देगा।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के सभी ट्रेड यूनियन,कर्मचारी,किसान संगठन तथा जन संगठनों,रसोईया, आशा तथा सफाई कर्मचारियों से संपर्क किया जाए। 

सभी संगठनो ने 20मई को शुबह 8बजे गांधी मैदान,सीतामढी में जुटने तथा शहर में मार्च निकालने का निर्णय लिया ।

मार्च शहर भ्रमण के बाद गांधी मैदान पहुंचकर सभा मे तब्दील होगा।

बैठक में सरकार से श्रमिकों से जुडे चार कोड वापस लेने,निजीकरण तथा ठेका पर काम बंद करने,काम के 8घंटे पर अमल,घोषित न्यूनतम वेतन सभी कारखानो में लागू हो,रसोईया,आशा,सफाई कर्मी का वेतन 26हजार करने सहितअन्य मांगो के साथ किसानो के कृषि उपज पर एम एसपी सीटू+50%पर कानून बनाने,कृषि कर्ज से मुक्ति,मनरेगा को खेती से जोड़कर मजदूरी 6सौ रुपये तय करने,गन्ना का एफ आर पी बढाने,नदी जल प्रबंधन कर शत-प्रतिशत सिंचाई सुलभ कराने सहित अन्य मांगो पर सरकार से अमल की मांग की गई।

बैठक में भारतीय सेना के सौर्य का समर्थन करते हुए सभी शहीद सेना तथा सिविलियन्स के प्रति श्रद्धांजलिअर्पित किया गया।

बैठक में ट्रेड यूनियन तथा किसान संगठनो के नेता प्रो आनन्द किशोर,जयप्रकाश राय,देवेन्द्र यादव,दिनेश चन्द्र द्विवेदी, प्रो दिगम्बर ठाकुर,बैधनाथ हाथी,विश्वनाथ बुन्देला,मो. शम्श शहनवाज,सुरेश बैठा,मुर्तुजा खान,विमल किशोर राम,रामेश्वर मंडल,मो ताहिर,पंकज कुमार डी एन प्रसाद यादव सहित अन्य ने अपना विचार व्यक्त करते हुए 20को गांधी मैदान पहुंचने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User