सीतामढ़ी :- अंचल,सर्वे तथा मनरेगा मे भ्रष्टाचार पर रोक लगाये प्रशासन

May 10, 2025 - 22:33
0 5
सीतामढ़ी :- अंचल,सर्वे तथा मनरेगा मे भ्रष्टाचार  पर रोक लगाये प्रशासन

-- गेंहूं खरीद पर 5सौ रू क्विंटल बोनस दे सरकार। 

-- 60 वर्ष से उपर के सभी किसान- मजदूरों को10हजार पेंशन का हो भुगतान।

-- अमरेन्द्र राय,मो अली अकबर तथा अश्विनी बने मोर्चा के जिला पदाधिकारी।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- सरकारी उपेक्षा तथा भ्रष्टाचार से किसान-मजदूरों की परेशानी सहित विभिन्न ज्वलंत सवालों पर संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यसमिति की बैठक मोर्चा कार्यालय रिंग बांध, लक्ष्मणानगर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी ने की।

बैठक में खेती की बढती लागत के आलोक में एम एसपी सीटू +50% पर कानून तथा कृषि कर्ज से मुक्ति पर वार्ता के नाम पर सरकार की टालू नीति की निन्दा की गई तथा किसान-मजदूरों से संघर्ष तेज करने की अपील की गई। 

बैठक में गेंहू की खरीद पर 5सौ रु क्विंटल बोनस,प्राकृतिक आपदा से सुरक्षा हेतूअनुदान,60वर्ष से उपर के सभी किसान-मजदूरों तथा वृद्धापेंशनधारियों को10हजार रू मासिक पेंशन,किसान सम्मान योजना की राशि दुगुना करने, सर्वे,मनरेगा,निबंधन सहित अन्य कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने,सभी नलकूपों कों 2025में विधुत कनेक्शन से जोडने तथा बंद राजकीय नलकूपों को युद्ध स्तर पर चालू कराने,बागमती कटाव तथा टूटे तटबंधों से ध्वस्त घरों तथा नदी में खेत कटने से हुई क्षति की भरपाई की सरकार से मांग की गई। 

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय नेता राकेश टिकैत पर हमले की घोर निन्दा की गई। 

बैठक में सर्वसम्मति से किसान नेता अमरेन्द्र राय को उपाध्यक्ष,मो अली अकबर तथा अश्विनी मिश्र को जिला सचिव बनाया गया।

बैठक में 20मई के ट्रेड यूनियन आन्दोलन,25मई को रीगा किसान-कामगार महापंचायत तथा16को बाजपट्टी में किसानों तथा सर्वोदय की संयुक्त बैठक का समर्थन किया गया।

बैठक में मोर्चा के संयोजक डा.आनंद किशोर,उपाध्यक्ष शशिधर शर्मा,चन्द्रदेव मंडल उपाध्यक्ष सह अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष मो मुर्तुजा, महासचिव संजीब कुमार सिंह, जिलासचिव मो गयासुद्दीन अमरेन्द्र राय, अवधेश यादव,अश्विनी मिश्र,कोषाध्यक्ष नन्दकिशोर मंडल,विमलेश कुमार सहितअन्य ने अपना विचार रखा तथा किसानो के सवालों पर आन्दोलन तेज करने का संकल्प व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User