सीतामढ़ी :- 25को रीगा में होगा किसान-मजदूर का महापंचायत

May 10, 2025 - 22:35
0 22
सीतामढ़ी :- 25को रीगा में होगा किसान-मजदूर का महापंचायत

-- वर्षा,आंधी ओलावृष्टि पर सरकार करे क्षति तथा बीमा भुगतान। 

-- रीगा चीनी मिल के संयत्र को स्क्रैप में बेंचने की सी एम तथा डी एम से होगी शिकायत।

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :- संयुक्त किसान संघर्ष मोर्चा,रीगा के कार्यसमिति तथा आमंत्रित किसानो की महत्वपूर्ण बैठक रीगा ईकाई केअध्यक्ष पारसनाथ सिंह की अध्यक्षता में किसान भवन रीगा मे हुई। जिसमें प्राकृतिक आपदा मे किसानों की उपेक्षा,रीगा चीनी मिल के किसान-मजदूरों की समस्या, अंचल,प्रखंड,सर्वे,मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार पर 25मई को रीगा में किसान-मजदूर महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में हाल के वर्षा,आंधी तथा ओला वृष्टि से गेंहू दलहन-तिलहन, आम तथा लीची फसल की भारी बर्बादी के बावजूद सरकार को क्षति रिपोर्ट नही भेजने के लिए कृषि तथा बागबानी विभाग को दोषी करार देते हुए मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री से शीघ्र क्षति-पूर्ति तथा फसल बीमा के भुगतान की मांग की गई। 

बैठक मे विशेष रूप से उपस्थित रीगा चीनी मिल मजदूर सभा केअध्यक्ष रामबाबू राय तथा महासचिव अशोक कुमार सिंह द्वारा मिल के नये प्रबंधन द्वारा मिल में नये मशीन लगाये वगैर 9ट्रक मशीन को स्क्रैप के रूप में बेंचने की जानकारी दी गई।जिसपर चिंता व्यक्त की गई कि भारी संघर्षों के बाद चालू हुए रीगा चीनी मिल का प्रबंधन आखिरकार किस मंशा से ऐसा कर रहा है।प्रबंधन इसका खुलासा करे अन्यथा इस संबंध में समाहर्ता तथा सभी जनप्रतिनिधियों से स्थल निरीक्षण करने तथा वास्तविकता की जानकारी लेने को पत्र लिखा जायगा।

बैठक में गन्ने की उत्पादन लागत की समीक्षा किये वगैर फर्जी लागत पर गन्ना का एफ आरपी 355रु क्विंटल घोषित करने को किसानो के साथ धोखा बताया गया तथा गन्नामूल्य के पुनर्समीक्षा की केन्द्र सरकार मांग की गई।

बैठक में अंचल,सर्वे,मनरेगा कार्यालयों में भारी भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की डी एम से मांग की गई।

बैठक को मोर्चा के वरिष्ठ नेता डा.आनंद किशोर, जिलाध्यक्ष जलंधर यदुबंशी, योगेन्द्र प्रसाद यादव, रीगा चीनी मिल मजदूर सभा केअध्यक्ष रामबाबू राय,अशोक कुमार सिंह, कृष्ण कुमार पूर्वे,अरुण कुमार सिंह, मोर्चा नेता संजीब कुमार सिंह,धीरेन्द्र किशोर सिंह, प्रेमचन्द्र सिंह, शिवचंद्र प्र यादव, ओमप्रकाश सिंह कुशवाहा, कौशल किशोर सिंह, रमेश प्रसाद सिंह, संजीब चौधरी,जग्रन्नाथ सिंह, लक्ष्मीनारायण सिंह,परशुराम महतो,शंकर मंडल,विमलेश यादव, रामाशीष प्र यादव सहित अन्य किसान-मजदूर नेताओ ने संबोधित किया तथा 25 मई के महापंचायत को सफल बनाने की अपील की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User