सीतामढ़ी :-- माताएं बनी स्टार, इंपीरियल एकेडमी में मिला खास सम्मान

May 12, 2025 - 06:51
0 8
सीतामढ़ी :-- माताएं बनी स्टार, इंपीरियल एकेडमी में मिला खास सम्मान

सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)

सीतामढ़ी :-- शहर के नाहर चौक स्थित इंपीरियल एकेडमी, में मदर्स डे का आयोजन भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका आइरिन रॉड्रिक ने मां और उसकी ममता पर प्रेरणादायक भाषण दिया। विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक और कविताओं के जरिए माँ के प्रति भाव प्रकट किए। कक्षा एक से आठ तक के बच्चों ने कार्ड और उपहार बनाकर माताओं को समर्पित किए।

 आमंत्रित माताओं के लिए खेल, प्रश्नोत्तरी और अनुभव साझा करने का सत्र भी आयोजित किया गया। अंत में सभी माताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निदेशक रोहित कुमार ने मां के सम्मान में कहा कि पूरे संसार में सिर्फ मां ही है जो निस्वार्थ भाव से अपने बच्चे का जन्म से पूरी उम्र अच्छे संस्कार देने भविष्य के प्रति चिंतित रहते हुए उसकी हर जरूरत को किसी तरह पूरा करने में लगी रहती है। उसके लिए बच्चे की एक मुस्कुराहट उसके सभी दुखों की दवा होती है। उसके आगे दुनिया की सभी दौलत छोटी है। उन्होंने अंत में कहा कि मैं आज जो कुछ हूं मेरी मां की बदौलत ही हूँ। वहीं कृतिका, शुभांगी, ऋद्धि जयसवाल, नैन्सी कुमारी, निलय शाश्वत आदि छात्र छात्राओं के नृत्य, नाटक और संगीत की मनमोहक प्रस्तुति कर सबको भाव विभोर कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User