सीतामढ़ी :- भारत - पाकिस्तान के वार के बीच सीतामढ़ी सहित जिले के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक चेकिंग अभियान शुरू
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजकीय रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बन के जवानों द्वारा रेलवे स्टेशनो पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया है।

रेलवे स्टेशन पर कड़ी निगरानी :-
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने जिले के प्रमुख रेलवे स्टेशनों जनकपुर रोड, बाजपट्टी, रीगा, बैरगनिया रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी है। चेकिंग अभियान के दौरान यात्रियों की सघन जांच की जा रही है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड्स और पुलिस के अलावा विशेष सिविल सुरक्षा बल को तैनात किए गए है, जो यात्रियों के बीच पहुंचकर रेल और रेल यात्री की सुरक्षा को पुख्ता कर रहे है। इस तरह से सिविल भेष भूषा में ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षा बल रेलवे स्टेशन के साथ रेलवे की बाहरी विचरण छेत्र के अपनी निगाहे रखे हुए है। ड्यूटी पर मौजूद रेलवे पुलिस लगातार यात्रियों की बैग, झोला सहित अन्य सामानों को खोल कर चेक कर रहे है, ताकि कही सुरक्षा में सेंधमारी न हो सके। यह कदम भारत-पाकिस्तान के बीच जारी युद्ध और सुरक्षा की बढ़ती चिंताओं को देखते हुए उठाया गया है।

कैमरों से निगरानी :-
सुरक्षा एजेंसियों द्वारा चेकिंग के दौरान कैमरों का इस्तेमाल करते हुए रेलवे स्टेशन पर नजर रखना शुरू किया है। कैमरों के जरिए सघन निगरानी की जा रही है। जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके। यह कदम इस उद्देश्य से उठाया गया है ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और शांति व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

चेकिंग अभियान का नेतृत्व राजकीय रेल थानाध्यक्ष और रेलवे सुरक्षा बल ने किया :-
सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीतामढ़ी राजकीय रेल थानाध्यक्ष किंग कुंदन कुमार सिंह के साथ रेलवे सुरक्षा बल के प्रभारी निरीक्षक द्वारा व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें स्टेशन के चप्पे चप्पे पर तैनात थीं और संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जांच पड़ताल कर रहे थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)