सीतामढ़ी :- मुस्कान ने बढ़ाया सीतामढ़ी जिले का मान : रामेश्वर साह
-- संगठन का प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया मुस्कान का सम्मान
सागर कुमार, चम्पारण टुडे (सीतामढ़ी ब्यूरो)
सीतामढ़ी :- नीट यूजी 2025 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया रैंक में अपनी जगह बनाने वाली मुस्कान को कानू कल्याण महासभा सीतामढ़ी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह के अगुवाई में बच्ची के धर जाकर पिता शशि भूषण कुमार के मौजूदगी में संगठन के तरफ से एक प्रतिक चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया। मुस्कान आनंद ने नीट यूजी 2025 परीक्षा में प्रथम प्रयास में ऑल इंडिया 112 रैंक, ओबीसी में 26 एवं लड़कियों में 20 वां स्थान प्राप्त करते हुए बिहार टॉपर रैंक हासिल किया है।
अध्यक्ष ने बताया कि यह उपलब्धि काबिले तारीफ है। इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस छोटी सी बच्ची ने अपनी लगन और मेहनत से प्रथम प्रयास में इस सफलता को प्राप्त कर एक कीर्तिमान स्थापित किया है। इसने अपनी उपलब्धि से परिवार के साथ साथ समस्त सीतामढ़ी जिलावासि एवं बिहार राज्य को गौरवान्वित किया है। हम सभी को मुस्कान पर गर्व है। यह अन्य अभिवावक एवं पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत एवं अनुकरणीय है। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कोशाध्यक्ष रामजिनिश गुप्ता, सचिव रविंद्र कुमार, महासचिव रामजी साह, रविशंकर कुमार मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0