सीतामढ़ी:- चोरों की घटना ने बढ़ाई लोगो में बेचैनी, थाना जुटी जांच में, लोगो में आक्रोश
सागर कुमार, चंपारण टुडे, ,,सीतामढ़ी ब्यूरो,,
सीतामढ़ी(चोरौत) :- चोरौत थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। एक माह के अंदर एक दर्जन से ज्यादा घरों में चोरों ने हाथ साफ कर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है। विगत 23 सितंबर को वर्मा गांव में जहां एक दर्जन घरों में चोर ने एक रात में घटना को अंजाम देकर लाखों की संपत्ति चोरी कर ली वही कोकण गांव में बंद घरों को निशाना बनाते हुए लगभग तीन से ज्यादा घरों में चोरी कर ली है।

चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है की स्थानीय लोगों दहसत में है। शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के बररी बेहटा पंचायत के वार्ड पांच में लक्ष्मीनिया टोल निवासी कृष्ण कुमार उर्फ हिमांशु चौधरी, राम एकवाल चौधरी, राज नारायण चौधरी एवं राजदेव चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली है। इस दौरान पीड़ित कृष्ण कुमार के मकान से सटे पूर्व सरपंच अनिल कुमार के घर का भी निशाना बनाने का प्रयास किया परंतु अंजाम नहीं दे सके। पीड़ित राजदेव चौधरी ने बताया कि मैं रात में मंदिर पर हो रहे कार्यक्रम के समापन होने के बाद जब घर पहुंचा तो मेरा घर खुला हुआ था। बिछावन के नीचे रखा एक हजार रुपया गायब था।जब इस संबंध में बगल के अपने मकान में सोए भाई राज नारायण चौधरी को जगा कर इस संबंध में जगाना चाहा तो उन्होंने पैसा भूल होने की बात कह कर सो जाने के लिए कहा।

सुबह में जब चोरी की घटना की शोरगुल हुई तो जगने के बाद मेरा भाई राज नारायण चौधरी ने भी अपने घर में चोरी हो जाने की जानकारी दी। वहीं राज नारायण चौधरी ने बताया कि गांव में कभी इस तरह की घटना नहीं घटने के कारण भैया को शंका होने की बात कहते हुए सोने के लिए कह दिया था। मेरे घर का मेन गेट का ग्रिल बंद था।चोर भैया के घर के तरफ से छत होते हुए सिढी के माध्यम से नीचे आ गया और घर के पीछे का दरवाजा खोलकर घर में रखें बक्सा को तोड़कर उसमें रखा कीमती आभूषण सहित लगभग दो लाख का मेरा सामान चोरी कर लिया। वहीं मेरी बीमार बेटी का अटैची भी तोड़कर उसमें रखा सामान ले कर फरार हो गया।बेटी के बीमार रहने के कारण चोरी की घटना की जानकारी उसे नहीं दिया है। इसलिए उसके बक्से की हुई चोरी की आकलन नहीं है। पीड़ित कृष्ण कुमार ने बताया कि मेरी बहन की शादी 26 नवंबर को तय है जिसे लेकर शादी की तैयारी के साथ घर का भी प्लास्टर और रंग रोगन का काम कर रहा हूं। जिसे लेकर घर का सारा सामान मकान के ही पिछले हिस्से के दो कमरा में रखा हुआ था, और मां हॉल में सोई हुई थी।मैं पड़ोसी के घर में सोया हुआ था। सुबह दुर्गा स्थान जाने के प्रोग्राम रहने के कारण जब मैं मां को जगाने के साथ ही समान रखें घर को खोलना चाहा तो वह अंदर से बंद था।आशंका होने पर मकान के पीछे देखने गया तो देखा कि घर का खिड़की टूटा हुआ था।चोर घर का खिड़की तोड़कर घर में घुसने के साथ ही घर में बंद रखा सभी बक्सा को तोड़कर बहन की शादी को लेकर खरीदें आभूषण के साथ ही घर के अन्य लगभग 20 लाख की आभूषण एवं दो लाख नगद गायब कर दिया। भीषण चोड़ी के घटना से घर के सामने स्व. घनश्याम चौधरी के पुत्र राम एकवाल चौधरी के घर में भी घुसकर घर में रखा बक्सा निकालकर घर के बगल में ही तोड़कर उसमें रखा, कान का टॉप्स ढोलना एवं पायल चोरी कर फरार हो गया।चोरों का मनोबल का पता इसी से लग रहा है की घर से निकाल कर सामान घर के बगल में ही तोड़कर समान लेकर फरार हो गया।चोरी की घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शंका के आधार पर कृष्ण कुमार के घर में कर रहें गांव की मजदूर को पूछताछ के लिए ले गया। चोरी की घटना से पूरा मोहल्ला आहत में है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)